1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं रहा अंबानी परिवार का लाडला डॉग, इमोशनल हुई फैमली, लिखा स्पेशल नोट

नहीं रहा अंबानी परिवार का लाडला डॉग, इमोशनल हुई फैमली, लिखा स्पेशल नोट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 01, 2025 07:03 am IST,  Updated : May 01, 2025 07:14 am IST

अंबानी परिवार ने आज अपने लाडले डॉग को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। अंबानी परिवार का हिस्सा रहे डॉग हैप्पी अंबानी की मौत हो गई है। इस पर परिवार काफी इमोशनल है और अपने डॉग के लिए एक स्पेशल नोट साझा किया है।

Ambani family with dog happy ambani- India TV Hindi
पेट डॉग के साथ अंबानी परिवार। Image Source : INSTAGRAM

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लालडे छोटे बेटे जानवरों से बहुत प्यार करते हैं और वनतारा की स्थापना के बाद ये बात अब किसी से भी छिपी नहीं रह गई है। उन्होंने गुजरात के जामनगर में पशु संरक्षण केंद्र स्थापित किया। अनंत और अंबानी परिवार का घर पर भी एक खास साथी था। ये और कोई नहीं बल्कि उनका पालतू कुत्ता हैप्पी अंबानी था। अनंत अंबानी अपने पेट डॉग का काफी ख्याल रखते थे, लेकिन अब उनका ये चहेता इस दुनिया में नहीं रहा। अनंत अंबानी के पेट डॉग की मौत हो गई है और इसकी जानकारी परिवार द्वारा ही साझा की गई है। सोशल मीडिया पर उनके पेट डॉग हैप्पी की तस्वीर वायरल हो रही है। वैसे हैप्पी परिवार का अहम हिस्सा थे और परिवार के बाकी लोगों की तरह ही वो भी हर सेलिब्रेशन में शामिल होकर उसे और भी खास बनाते थे। 

बीते दिन हुई मौत

अनंत अंबानी के पालतू कुत्ते हैप्पी की मौत की जानकारी विरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की गई है। साझा किए गए पोस्ट के अनुसार अनंत अंबानी के पालतू कुत्ते हैप्पी का 30 अप्रैल को निधन हो गया। परिवार ने अपने लाडले हैप्पी अंबानी को श्रद्धांजलि दी, जिसे वे घर के सबसे प्यारे सदस्यों में से एक मानते थे। अंबानी परिवार की फैमिली फोटो से लेकर वेडिंग फंक्शन्स और फैमिली गैदरिंग में हैप्पी की खास जगह थी। आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी की शादी में भी हैप्पी नजर आया था। फिलहाल अब परिवार अपने इस दोस्त को खोकर उदास है। हैप्पी की मौत के बाद अंबानी फैमिली ने एक प्यारा नोट भी शेयर किया है। 

यहां देखें पोस्ट

फैमिली ने लिखा नोट

सामने आई कई तस्वीरों में से एक में हैप्पी की तस्वीर पर फूल लगे दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर पर एक कोट भी लिखा हुआ है। यही वो भावुक नोट है जो अंबानी अंबानी परिवार ने हैप्पी को याद करते हुए लिखा है। उन्होंने हैप्पी का एक पोस्टर बनाया और लिखा, 'प्यारे हैप्पी, तुम हमेशा हमारा हिस्सा रहोगे और हमारे दिलों में जिंदा रहोगे। स्वर्ग का लाभ हमारा नुकसान है।' अंबानी फैमिली ने हैप्पी को अंतिम श्रद्धांजलि दी है। अब इस पर अंबानी फैमिली के चाहने वालों का भी रिएक्शन आ रहा है। एक शख्स ने लिखा, 'अंबानी फैमिली को इस मुश्किल घड़ी में धैर्य दें भगवाल।' एक शख्स ने लिखा, 'वो सालों से उनके साथ था।' एक शख्स ने लिखा, 'ये तो अनंत अंबानी की शादी में भी छाया हुआ था।'

फैमिली के साथ आता था नजर

अनंत अंबानी अपने पालतू कुत्ते हैप्पी की मौत से बहुत दुखी हैं। दरअसल वह उनके बहुत करीब था। हैप्पी अंबानी परिवार की उस तस्वीर का भी हिस्सा था, जो अनंत और राधिका की शादी के दौरान सामने आई। ये उनकी फैमिली फोटो थी। हैप्पी को अंबानी परिवार के बच्चों के साथ भी देखा जाता रहा है। इसके अलावा वो नीता अंबानी के साथ भी नजर आया करता था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन