1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देसी लुक में दिखा अंबानी परिवार की छोटी बहू का सरल मिजाज, महाकुंभ में पहुंचीं राधिका मर्चेंट से नहीं हटेगी नजर

देसी लुक में दिखा अंबानी परिवार की छोटी बहू का सरल मिजाज, महाकुंभ में पहुंचीं राधिका मर्चेंट से नहीं हटेगी नजर

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Feb 11, 2025 11:32 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 12:46 am IST

अंबानी परिवार के सभी सदस्य आज प्रयागराज पहुंचे, जहां त्रिवेणी संगम में आस्था की पावन डुबकी लगाई। इस दौरान नवविवाहित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी परिवार के साथ नजर आए।

Anant radhika- India TV Hindi
 अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट Image Source : INSTAGRAM

अंबानी फैमिली हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। परिवार के हर सदस्य पर सुर्खियां बनती रहती हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से परिवार की चर्चा और भी ज्यादा होने लगी है। खास तौर पर अंबानी लेडीज के अंदाज की तारीफें करते लोग नहीं थकते। आज कल अंबानी परिवार की सभी बहुएं फैशन आइकन बन गई हैं। फिर चाहे वो खुद नीता अंबानी हों या फिर उनकी बड़ी बहू श्लोका या छोटी बहू राधिका मर्चेंट। हाल में ही पूरा परिवार एक साथ प्रयागराज में लगे महाकुंभ में शिरकत करने पहुंचा। मंगलवार को परिवार के सभी लोगों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की पावन डुबकी भी लगाई और खास पूजा अर्चना की। इस स्पेशल मौके की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें अंबानी बहुओं का अंदाज एक बार फिर टॉक ऑफ द टाउन बन गया है। 

अंबानी परिवार के साथ पहुंची थीं राधिका

महाकुंभ में अंबानी परिवार की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी अपने बेटे मुकेश अंबानी के साथ पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ परिवार के बाकी सदस्य भी नजर आए। अनंत अंबानी और आकाश अंबानी ने अपनी पत्नियों राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। सभी हाथ थामे एक साथ पानी में उतरे। इस दौरान परिवार के दो सबसे छोटे सदस्य यानी आकाश अंबानी और श्लोका के बेटे पृथ्वी और बेटी वेदा भी महाकुंभ में नजर आए। इस दौरान लोगों राधिका मर्चेंट की साफ झलक नहीं देख पाए। श्लोका के लुक की तो खूब तारीफें हुईं, लेकिन लोग राधिका की एक झलक के लिए तरस गए, लेकिन हम आपके लिए उनकी खास तस्वीरें और उनका महाकुंभ के लिए खास लुक लेकर आए हैं। 

यहां देखें वीडियो

अनंत के साथ दिखीं राधिक 

सामने आए वीडियो में वो अनंत अंबानी के साथ नजर आ रही हैं। उन्हें नाव पर सवार होते और घाट की ओर जाते देखा जा सकता है। राधिका के चेहरे पर मुस्कान है और वो महाकुंभ में डुबकी लगाकर काफी खुश लग रही हैं। अनंत अंबानी के साथ राधिका की जोड़ी खूब जम रही है।

राधिका की सरलता ने जीता दिल

सामने आईं ये तस्वीरें एयरपोर्ट की हैं। इसमें राधिका मर्चेंट अपने ससुर मुकेश अंबानी और पति अनंत अंबानी के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें तब ली गईं जब वो प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में डुबकी लगाकर वापस लौट रही थीं। राधिका मर्चेंट ने इस दौरान नेवी ब्लू फ्रॉक और धोती पैंट वाला सूट कैरी किया। बिना मेकप के भी राधिका ग्लो करती नजर आईं। एक बार फिर उनकी सादगी और सरलता ने लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान उनके पति अनंत अंबानी रेड कलर के कुर्ते में दिखे। राधिका मर्चेंट सामने आई तस्वीर में बड़ी ही सरलता से बातचीत करती दिखीं। 

Radhika merchant
Image Source : INSTAGRAMराधिका का सिंपल अंदाज।

बीते साल हुई थी शादी

बता दें, बीते साल राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने ग्रैंड वेडिंग की थी। इसके बाद से दोनों कई धार्मिक जगहों पर साथ जा चुके हैं। दोनों का ज्यादा वक्त जामनगर में बीतता है। दोनों की शादी के चर्चे एक साल बाद भी कम नहीं हुए हैं। दो प्री-वेडिंग वाले इस शादी समारोह में देश-दुनिया के कई नामी लोग शामिल हुए थे। पूरा अंबानी परिवार भी इस शादी में एक जुट नजर आया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन