1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वो मुझे छोटे कपड़े नहीं पहनने देते', 'तारा सिंह' नहीं... तो किसने लगाई 'सकीना' के शॉर्ट्स पहनने पर रोक?

'वो मुझे छोटे कपड़े नहीं पहनने देते', 'तारा सिंह' नहीं... तो किसने लगाई 'सकीना' के शॉर्ट्स पहनने पर रोक?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 05, 2025 03:59 pm IST,  Updated : Mar 05, 2025 03:59 pm IST

अमीषा पटेल ने हाल ही में एक बॉलीवुड अभिनेता से अपनी दोस्ती के बारे में बात की और बताया कि वह जब भी उनके घर जाती हैं, उन्हें शॉर्ट्स या वेस्टर्न कपड़े पहनने की इजाजत नहीं होती। उनके घर में उन्हें सलवार-कमीज पहनना पड़ता है।

Ameesha Patel- India TV Hindi
अमीषा पटेल। Image Source : INSTAGRAM

अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन से लेकर सनी देओल तक, इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। 'गदर', 'कहो ना प्यार है' और 'हमराज' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अमीषा अपने लुक्स को लेकर भी खासी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस की बोल्ड ड्रेसिंग के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे होते हैं। लेकिन, बॉलीवुड में एक ऐसा अभिनेता है, जिसके सामने एक्ट्रेस को वेस्टर्न वियर, शॉर्ट्स या छोटे कपड़े पहनने की इजाजत नहीं है। इस बात का खुलासा खुद अमीषा पटेल ने किया है। अभिनेत्री ने बताया कि ये बॉलीवुड अभिनेता उन्हें लेकर काफी प्रोटेक्टिव और पजेसिव हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये गदर के तारा सिंह यानी सनी देओल हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

अमीषा को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं संजय दत्त

अमीषा पटेल ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में बताया कि संजय दत्त उन्हें लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और जब भी वह उनके घर जाती हैं तो वह शॉर्ट्स या वेस्टर्न कपड़े नहीं सूट पहनकर जाती हैं, क्योंकि उन्हें अभिनेता के सामने छोटे कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है। एक्ट्रेस ने संजय दत्त के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कहा- 'तो संजू के साथ ऐसा है, मेरा बर्थडे उनके घर पर होता है। वो मुझे लेकर बहुत ही प्रोटेक्टिव और पजेसिव हैं।'

संजय दत्त के घर पर सिर्फ सलवार-कमीज पहनने की इजाजत

अमीषा आगे कहती हैं- 'जब मैं उनके घर जाती हूं, मुझे शॉर्ट्स या वेस्टर्न कपड़े पहनने की इजाजत नहीं है। मुझे सलवार-कमीज में ही रहना पड़ता है। संजू का मानना है कि मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत भोली हूं। वो कहते हैं कि मैं तेरी शादी करवाऊंगा और कन्यादान भी मैं ही करूंगा। वो मेरे लिए लड़का ढूंढने की बात कहते हैं। वो मुझे बहुत पसंद करते हैं और बहुत प्रोटेक्टिव हैं। वो हमेशा मेरा भला चाहते हैं। मेरा हालचाल लेते रहते हैं।'

अमीषा पटेल और संजय दत्त के रीसेंट प्रोजेक्ट

अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर संजय दत्त के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस सलवार सूट में नजर आई थीं। फोटो में वह संजय दत्त को केक खिलाती देखी जा सकती हैं। अमीषा पटेल ने संजय के साथ 'तथास्तु' और 'चतुर सिंह टू स्टार' जैसी फिल्मों में किया है। अमीषा पटेल को आखिरी बार सनी देओल के साथ 'गदर 2' में देखा गया था। जहां तक ​​संजय दत्त की बात है तो उन्हें आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' में देखा गया था। वह अगली बार 'द भूतनी' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन