1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उदयपुर में शाही शादी की धूम, संगीत नाइट में जेनिफर लोपेज ने बांधा समा, खूब थिरके बॉलीवुड सितारे

उदयपुर में शाही शादी की धूम, संगीत नाइट में जेनिफर लोपेज ने बांधा समा, खूब थिरके बॉलीवुड सितारे

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 24, 2025 10:27 am IST,  Updated : Nov 24, 2025 10:27 am IST

उदयपुर में इन दिनों फार्मा सेक्टर के दिग्गज रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी की धूम देखने को मिल रही है, जहां सिर्फ भारतीय ही नहीं कई हॉलीवुड स्टार्स का भी जमावड़ा लग चुका है।

jennifer lopez- India TV Hindi
जेनिफर लोपेज Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी की झलकियां अभी भी लोगों की नजरों में बसी हुई हैं। इस शाही शादी की चमक अभी भी फीकी नहीं हुई है, क्योंकि इसमें देश-विदेश के कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की थी। इस शाही शादी के चर्चे हर तरफ हुए और अब एक और रॉयल वेडिंग ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है, जो राजस्थान के उदयपुर में हुई। हम बात कर रहे हैं फार्मा सेक्टर के दिग्गज रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गदिराजू की शादी की, जिस पर दुनियाभर की नजरें हैं। एक तरफ इस शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने समा बांधा तो दूसरी तरफ ट्रंप जूनियर भी इस वेडिंग का हिस्सा बने और पॉपस्टार जेनिफर लोपेज ने भी इस रॉयल वेडिंग में अपने परफॉर्मेंस से सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया।

जेनिफर लोपेज ने बांधा समा

नेत्रा मंटेना और वामसी गदिराजू की भव्य शादी में पॉपस्टार जेनिफर लोपेज ने भी शानदार प्रस्तुति दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में जेनिफर को एक चमकीले बॉडीसूट में देखा जा सकता है और वह अपना हिट नंबर 'गेट ऑन द फ्लोर' गाती नजर आ रही हैं और हर कोई उनकी धुन पर थिरकते नजर आ रहा है। जेनिफर की इस परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। लेकिन, कई को इंडियन वेडिंग के हिसाब से जेनिफर का आउटफिट पसंद नहीं आया। हालांकि, जेनिफर ने इंडियन वेडिंग थीम का भी ध्यान रखा था, उन्होंने इस इवेंट में एक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट भी पहना था, जिसमें उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

रामा राजू मंटेना के साथ दिए पोज

इन तस्वीरों में जेनिफर रामा राजू मंटेना के साथ पोज दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने गोल्डन टोन की साड़ी पहनी थी, जिस पर सीक्विन वर्क था। जेनिफर का ये लुक बिलकुल शाही लुक दे रहा था। उन्होंने इसे ऐसे ड्रेप किया था कि ये इंडियन फ्यूजन जैसा लग रहा था। जेनिफर ने अपने लुक को चोकर, मैचिंग ईयरिंग्स और ब्रेसलेट के साथ कम्प्लीट किया। सोशल मीडिया पर नेत्रा के पिता और बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

उदयपुर में हो रही है रॉयल वेडिंग

21 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस जश्न में कई बॉलीवुड सितारों ने भी प्रस्तुति दी। सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, कृति सेनन, करण जौहर और माधुरी दीक्षित सहित कई सितारों ने इवेंट की रौनक बढ़ाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहे। डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर भी इस शाही शादी का हिस्सा बने। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस इवेंट में शिरकत की।

ये भी पढ़ेंः बिग बॉस 19: कुनिका सदानंद के बाद अगला नंबर किसका? ये कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

'जंग के मैदान से सलाखों तक...' 444 दिन से UAE की जेल में बंद है इस एक्ट्रेस का भाई, अब आई आखिरी कॉल की याद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन