1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19: कुनिका सदानंद के बाद अगला नंबर किसका? ये कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

बिग बॉस 19: कुनिका सदानंद के बाद अगला नंबर किसका? ये कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 24, 2025 08:10 am IST,  Updated : Nov 24, 2025 08:10 am IST

बिग बॉस 19 से इस सीजन की राजमाता कही जाने वालीं कुनिका सदानंद का भी सफर खत्म हो चुका है। इसके बाद सवाल ये है कि आखिर अगला नंबर किसका होने वाला है? तो चलिए जानते हैं कुनिका के बाहर जाने के बाद किस-किस पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है।

bigg Boss 19- India TV Hindi
बिग बॉस 19 Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

बिग बॉस 19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और 14वें हफ्ते में पहुंच चुका है। यानी ही जल्दी ही फिनाले वीक आने वाला है और इस सीजन को उसका विनर भी मिल जाएगा। इस बीच शो से एक और सदस्य का सफर खत्म हो गया। कुनिका सदानंद फिनाले वीक से 2 हफ्ते पहले शो से आउट हो गईं हैं और अभी भी शो में 8 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शो में एक और मिड वीक एविक्शन होगा और इसी के साथ एक और सदस्य का सफर खत्म हो जाएगा। ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं कि आखिर शो से अब किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने वाला है। इस बीच शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें नॉमिनेशन टास्क की झलक देखने को मिल रही है।

बिग बॉस में हुआ नॉमिनेशन टास्क

बिग बॉस में इस हफ्ते के लिए नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें एक-दो या तीन नहीं बल्कि सभी घरवाले घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने वाले हैं। दरअसल, टास्क के दौरान बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक मौका दिया कि वह चाहे जितने कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर सकते हैं और इस टास्क में सभी अपना-अपना निशाना चुनते हैं। परिणाम स्वरूप इस हफ्ते भी सभी घरवाले यानी तान्या, अमाल, गौरव, शहबाज, फरहाना, मालती, प्रणित और अशनूर घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएंगे। यानी इस हफ्ते भी सभी घरवालों पर घर से बेघर होने की तलवार लटक रही है।

मिड वीक एविक्शन की चर्चा

सभी घरवालों के नॉमिनेट होने के बाद ये कहना मुश्किल है कि वह कौन सा सदस्य होगा जो घर से बेघर होगा, लेकिन मालती चाहर, अशनूर कौर, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे के डेंजर जोन में होने की चर्चा जरूर है। दूसरी तरफ गौरव खन्ना को इस सीजन का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बताया जा रहा है और फरहाना और अमाल को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 19 की पल-पल की खबर देने वाले कई सोशल मीडिया पेज पर मिड वीक एविक्शन की चर्चा तेज है और इसमें मालती चाहर का नाम सबसे आगे लिया जा रहा है। हालांकि, अब आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा कि आने वाले समय में वह कौन होगा जिसकी शो से छुट्टी होने वाली है।

नॉमिनेशन टास्क में बवाल

दूसरी तरफ नॉमिनेशन टास्क के बीच तान्या मित्तल और मालती चाहर के बीच एक हीटेड मोमेंट देखने को भी मिलने वाला है। दरअसल, टास्क के दौरान तान्या मित्तल, मालती के होंठों पर नॉमिनेटेड का स्टाम्प लगा देती हैं, जिस पर मालती का पारा चढ़ जाता है और वह उनकी तरफ चांटा मारने के लिए हाथ बढ़ाती हैं। इस पर सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का जहां कहना है कि मालती ने तान्या पर हाथ उठाया है, वहीं कुछ का कहना है कि ये देखने के लिए आने वाले एपिसोड का इंतजार करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः 'जंग के मैदान से सलाखों तक...' 444 दिन से UAE की जेल में बंद है इस एक्ट्रेस का भाई, अब आई आखिरी कॉल की याद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन