धुरंधर 2: द रिवेंज को बॉक्स ऑफिस पर मिली अपार सफलता के बीच संजय दत्त अपने परिवार संग डिनर पर निकले हैं। अपनी पत्नी मान्यता और दोनों बच्चे शाहरान और इकरा के साथ संजय दत्त को मुंबई में देखा गया। यहां अपने चहेते स्टार को देखते ही फैन्स की भीड़ लग गई। साथ ही यहां मौजूद पैपराजी को देख उन्होंने गु्स्सा जाहिर किया और फटकार लगाते हुए कैमरा बंद करने की सलाह भी दी है। इसका वीडियो सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पैपराजी को देखते ही भड़क गए संजय दत्त
संजय दत्त की ये परिवार के साथ बीतने वाली शाम अचानक लोगों से घिर गई। यहां पैपराजी को देखते ही संजय दत्त ने गुस्सा भी जाहिर किया। पैपराज़ी उनके चारों ओर जमा हो गए और लगातार वीडियो रिकॉर्ड करने और तस्वीरें खींचने लगे। ध्यान आकर्षित करने से स्पष्ट रूप से चिढ़कर, संजय ने उन्हें रुकने के लिए कहा और कहा, 'बस करना बे' और फिर रेस्टोरेंट के अंदर चले गए। इस दौरान उन्हें मान्याता का हाथ थामे हुए चलते देखा गया। रात के खाने के बाद जब परिवार बाहर निकला तो वही स्थिति फिर से दोहराई गई। जैसे ही कैमरे ने उन्हें फिर से घेर लिया, अभिनेता का धैर्य टूट गया और उन्होंने चिढ़कर कहा, 'अरे भाई, 2 मिनट बंद कर दो, अभी हो गया।'
धुरंधर की जान बने संजय दत्त
सुपरस्टार संजय दत्त हर किरदार में जान फूंकने की कला में मास्टर हैं। अब तक दर्जनों सुपरहिट रोल्स में उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। अब बीते दिनों धुरंधर में उन्होंने अपने रोल एसपी एसलम चौधरी में ऐसा कमाल किया कि लोग उनके दीवाने हो गए हैं। इस किरदार में संजय की एक्टिंग ने न केवल भारत बल्कि पाकिस्तान में भी खूब प्यार दिलाया है।
केडी द डेविल के गाने को लेकर भी बटोरी सुर्खियां
बीते दिनों संजय दत्त अपने कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल नाम को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते रहे। इस फिल्म में एक गाना है जिसमें नोरा फतेही के साथ संजय दत्त ने डांस किया है। ये आइटम नंबर अपने भद्दे और फूहड़ लिरिक्स के लिए आलोचनाओं का शिकार हुआ था। इसके बाद इसे बैन करने की मांग भी उठी थी। इस गाने पर नोरा के साथ संजय दत्त ने ही डांस किया था।
ये भी पढ़ें- 14 दिनों में घट गया 4 किलो वजन, ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड का सूखकर हड्डी हो गया शरीर, 1 गलती पड़ी भारी