1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने तस्वीरों को शेयर कर फ्लॉन्ट किए अपने सफेद बाल

अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने तस्वीरों को शेयर कर फ्लॉन्ट किए अपने सफेद बाल

 Published : Jan 23, 2022 10:05 am IST,  Updated : Jan 23, 2022 10:05 am IST

अमिताभ बच्चन की पोती, नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट इसका सबूत हैं।

Navya Naveli Nanda- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने तस्वीरों को शेयर कर फ्लॉन्ट किए अपने सफेद बाल Image Source : INSTAGRAM/NAVYA NAVELI NANDA

Highlights

  • अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा फिल्मों से दूर हैं।
  • नव्या नवेली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय चेहरा हैं और यह स्टार किड सभी को अपनी तस्वीरों के जरिए इंप्रेस कर रही हैं। शनिवार को नव्या ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दो आश्चर्यजनक तस्वीरें साझा कीं। इन फोटोज में नव्या साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों की एक खास बात यह थी कि तस्वीरों में नव्या के सफेद बाल भी नजर आ रहे हैं।

नव्या ने अपने सफेद बालों फ्लॉट करते हुए लिखा, "मेरे सफेद बाल..."

नव्या की हालिया तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके मामा और अभिनेता अभिषेक बच्चन, फिल्म निर्माता जोया अख्तर और अभिनेता अंगद बेदी और सिकंदर खेर ने कमेंट्स किए हैं।

हाल ही में, नव्या नवेली नंदा और उनकी मां श्वेता बच्चन मेगास्टार अमिताभ बच्चन के प्रतिष्ठित गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 1000वें एपिसोड में शिरकत की थीं। जैसे ही श्वेता बच्चन और उनकी बेटी और अमिताभ की पोती नव्या नवेली हॉट सीट पर बिग बी के साथ शामिल हुईं, तो श्वेता ने अपने पिता से एक हजार एपिसोड पूरे होने के बारे में सवाल किया, "यह 1,000 एपिसोड हैं, आपको कैसा लगता है?" बिग बी जवाब देते हैं, "ऐसा लगता है जैसे मेरी पूरी दुनिया बदल गई है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन