1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन को याद आई तेजी बच्चन की सीख और प्यार, मां को याद कर हुए इमोशनल, लिखा खास पोस्ट

अमिताभ बच्चन को याद आई तेजी बच्चन की सीख और प्यार, मां को याद कर हुए इमोशनल, लिखा खास पोस्ट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 12, 2024 11:52 am IST,  Updated : Aug 12, 2024 12:07 pm IST

अमिताभ बच्चन ने अपनी दिवंगत मां तेजी बच्चन की जयंती पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक ब्लॉग शेयर किया है। अपने नए ब्लॉग में उन्होंने तेजी बच्चन को इस दुनिया की सबसे खूबसूरत और अच्छी मां बताया है। साथ ही उनकी सीख के बारे में भी बताया है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
आज तेजी बच्चन की बर्थ एनिवर्सरी है। Image Source : INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय मिलने पर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ जरूर पोस्ट करते हैं। कभी वह अपने विचार साझा करते हैं तो कभी अपने इमोशन। मां तेजी बच्चन की बर्थ एनिवर्सरी पर भी बिग बी कुछ ऐसा ही करते दिखे। अमिताभ बच्चन अक्सर ही अपने हैंडल पर अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां शेयर करते हैं। इतना ही नहीं, अपनी निजी जिंदगी के अनुभवो को शेयर करने के लिए वह ब्लॉग का भी सहारा लेते हैं। बिग बी का लेटेस्ट ब्लॉग अब सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। मेगास्टार ने अपनी मां तेजी बच्चन की जयंती पर एक भावुक नोट साझा किया है।

अमिताभ बच्चन ने मां तेजी बच्चन को किया याद 

अमिताभ बच्चन ने लिखा- “कल पूरे समय की सबसे खूबसूरत मां की याद में एक दिन… 12 अगस्त .. उनकी ताकत, उनकी गर्मजोशी, शिष्टाचार और सौंदर्यशास्त्र की उनकी समझ… लेकिन सबसे महत्वपूर्ण उनका विश्वास और सभी चीजों के प्रति प्यार, जो उज्ज्वल और सुंदर हैं।” हम सब... अब कहने की जरूरत नहीं है...''

सोशल एक्टिविस्ट थीं तेजी बच्चन

अमिताभ बच्चन ने अपनी दिवगंत मां तेजी बच्चन की याद में ये पोस्ट लिखा है। उनका जन्म 12 अगस्त, 1914 को हुआ था और 21 दिसंबर 2007 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। तेजी बच्चन एक जानी-मानी सोशल एक्टिविस्ट थीं और आजादी से पहले लाहौर में मनोविज्ञान भी पढ़ाती थीं। उन्होंने जाने-माने कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन से 1941 में शादी की। इस शादी से उनके दो बेटे हुए, अमिताभ बच्चन और अजिताभ बच्चन।

बिग बी ने शुरू की केबीसी की शूटिंग

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, 'कल्किऋः 2898 एडी' की जबरदस्त सफलता के बाद अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के अपकमिंग सीज़न की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में, बॉलीवुड सुपरस्टार ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर क्विज़ शो के सेट से पहली तस्वीर साझा की थी। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में, बिग बी को अपनी बाहें फैलाकर शो के नए सीज़न में दर्शकों का स्वागत करते दिखे। उन्होंने लिखा, "टी 5082 - केबीसी 16वें सीज़न पर वापस।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन