1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 16 फ्लॉप फिल्मों के बाद लगा बड़ा झटका, फिर एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, बन गया सुपरस्टार

16 फ्लॉप फिल्मों के बाद लगा बड़ा झटका, फिर एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, बन गया सुपरस्टार

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jul 05, 2025 12:11 pm IST,  Updated : Jul 05, 2025 12:11 pm IST

बॉलीवुड सुपरस्टार बनाने के लिए कभी-कभी सिर्फ प्रतिभा ही नहीं बल्कि भाग्य का भी अच्छा होना बहुत जरूरी है। इंडस्ट्री में कई एक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर में फ्लॉप फिल्में दी है। लेकिन, किस्मत ने उनका ऐसा साथ दिया कि वह रातों-रात सुपरस्टार बन गए।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
16 फ्लॉप देने के बाद बना सुपरस्टार Image Source : INSTAGRAM

16 फ्लॉप फिल्में देने वाले ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन है, जिन्हें आज बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है। लेकिन, इस मुकाम को हासिल करना उनके लिए भी बाकी स्ट्रगलर्स की तरह ही था। वह कई उतार-चढ़ाव के बाद सुपरस्टार बने। 'दुनिया का मेला' से बाहर होने और 16 फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर असफल होते ही उन्हें इंडस्ट्री में धीरे-धीरे काम मिलना बंद होने लगा। लेकिन, आज वह जिस भी फिल्म में काम करते है वो सुपरहिट साबित होती है। उनका फिल्म में होना ही बड़ी बात हो जाती है। हाल ही में रजा मुराद ने बिग बी को लेकर कई खुलासे किए। रजा मुराद ने बताया, 'जब किस्मत उनके पक्ष में थी, तो सब कुछ ठीक हो गया।'

फ्लॉप हीरो कैसे बना सुपरस्टार

'जंजीर' से पहले, प्रकाश मेहरा ने दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, देव आनंद और राजकुमार जैसे दिग्गजों को फिल्म ऑफर की थी, लेकिन सभी ने मना कर दिया। फिल्म का एक ही व्यक्ति पर ज्यादा ध्यान केंद्रित होने की वजह से वे डर गए। प्रकाश मेहरा को आखिरकार अमिताभ को लेने के लिए जया बच्चन की सिफारिश करनी पड़ी और फिर अमिताभ की किस्मत चमक गई। उन्होंने 16 फ्लॉप के बाद एक ही सुपरहिट मूवी से इतिहास रच दिया। फिल्मी चर्चा के साथ अपनी बातचीत में, मुराद ने कहा, 'इंडस्ट्री में सफल होने के लिए आपको 90% किस्मत की जरूरत होती है। सही स्क्रिप्ट सही अभिनेता से मिलती है... ऐसा कभी नहीं होता कि सिर्फ कड़ी मेहनत से ही सफलता मिल जाए।'

इस फिल्म से चमकी अमिताभ बच्चन की किस्मत

आप में से जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'जंजीर' ने उनके करियर को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया था। इस फिल्म के बाद बॉलीवुड में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिले। यह फिल्म इस बात का एक उदाहरण है कि कैसे भाग्य पूरे करियर को बदल सकता है। यह फिल्म आज भी इस बात का सबूत है कि कभी-कभी, सफलता पाने के लिए बुरे समय में भी उम्मीद रखनी चाहिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन