राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी को एक साल बीत चुका है। ये एक ऐसा आयोजन था जिसने न केवल देश को, बल्कि पूरी दुनिया को मोहित कर लिया था। 2024 में संपन्न हुआ यह विवाह समारोह सिर्फ एक पारंपरिक सामाजिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह भारत की सबसे अधिक देखी और अनुसरण की जाने वाली सांस्कृतिक घटनाओं में से एक बन गया। इस शादी में भव्यता और गहराई से जुड़ी हुई रस्मों ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई और दुनियाभर के लाखों लोगों ने इन अनुष्ठानों को मुख्यधारा और सोशल मीडिया के माध्यम से देखा।


भारत की वैश्विक छवि को नया आयाम
जब भारत आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को सुदृढ़ कर रहा है और वित्त, प्रौद्योगिकी और उद्योग जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है, तब यह आध्यात्मिक और सूक्ष्म रूप से योजनाबद्ध विवाह समारोह भारत की "आध्यात्मिक राजधानी" वाली छवि को और मजबूती प्रदान करता है। समारोह में शामिल हुई विश्व की जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति ने भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और वैश्विक मामलों में उसकी निर्णायक भूमिका को दर्शाया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और अंबानी परिवार ने विभिन्न क्षेत्रों से आए अंतरराष्ट्रीय गणमान्य लोगों की भव्य मेजबानी कर यह सिद्ध किया कि वे गहरे, समावेशी और अर्थपूर्ण वैश्विक रिश्ते बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। ये एक ऐसा प्रयास रहा जो भारत को एक अग्रणी वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

|
वैश्विक दिग्गजों के भव्य संगम से सजी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी |
|
अनंत-राधिका की शादी: हिंदू विवाह की पवित्र परंपरा का भव्य उत्सव |