1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत अंबानी ने अपने हाथों से किया लालबागचा राजा का विसर्जन, भीड़ के बीच बप्पा की विदाई में हुए शामिल

अनंत अंबानी ने अपने हाथों से किया लालबागचा राजा का विसर्जन, भीड़ के बीच बप्पा की विदाई में हुए शामिल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 18, 2024 01:26 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 01:26 pm IST

अनंत अंबानी ने अपने हाथों से बप्पा का विसर्जन किया। अनंत अंबानी लालबागचा राजा की विदाई में शामिल हुए। इसकी झलकियां भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Anant Ambani- India TV Hindi
अनंत अंबानी। Image Source : INSTAGRAM

मुंबई में लालबागचा राजा को बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई के गिरगांव समुद्र तट पर अरब सागर में विसर्जित कर दिया गया। गणेश चतुर्थी समारोह के अंतिम चरण के दौरान बप्पा के अंतिम दर्शन पाने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी भी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने लालबागचा राजा के अंतिम दर्शन किए और अपने हाथों से उनकी विदाई की। अनंत खुद मूर्ति को समुद्र में विसर्जित करते नजर आए। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें अनंत अंबानी भक्ति में डूबे दिख रहे हैं।

अनंत ने की बप्पा की विदाई

हर साल की तरह इस साल भी 11 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में लाखों श्रद्धालु उमड़े। इस बार भी मंगलवार रात से ही 'लालबागचा राजा' गणेश की शोभायात्रा गिरगांव चौपाटी बीच पर शुरू हो गई। अनंत अंबानी भी मंगलवार रात को प्रसिद्ध पंडाल में गए थे। गणेश चतुर्थी को भव्य तरीके से मनाने वाला अंबानी परिवार लालबागचा राजा के नियमित दर्शनार्थी हैं। शनिवार की रात मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता पूजा-अर्चना करने के लिए पंडाल पहुंचे थे। बुधवार की सुबह विसर्जन से पहले लालबागचा राजा की मूर्ति का विशाल सोने का मुकुट, जिसे अनंत अंबानी ने दान किया था उसे डिसमेंटल किया गया। अब इसका उपयोग समिति सामाजिक कार्यों के लिए करेगी।

यहां देखें वीडियो 

अनंत अंबानी ने दान में दिया था मुकुट

लालबागचा राजा के सिर पर सजा 20 किलो का भव्य सोने का मुकुट सभी का ध्यान खींचा था। इसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये बताई जा रही थी। ये मुकुट किसी और ने नहीं बल्कि अंबानी परिवार के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी  ने भगवान के सिर सजाया था। इस मुकुट को बनाने में दो महीने लगे थे और इसे काफी सावधानी के साथ तैयार किया गया था। अनंत अंबानी की ओर से दिया गए इस मुकुट को लालबागचा राजा समिति के साथ उनके लंबे समय से चले आ रहे संबंधों के प्रतीक के तौर पर देखा गया। बता दें, इस साल महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष ध्यान रखा गया था। मेडीकल सेंटर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। लोग बड़ी संख्या में बप्पा के दर्शन करने पहुंचते हैं और खूब चढ़ावा भी चढ़ता है, जिसका उपयोग सामाजिक कार्यों में किया जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन