1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ग्रैंड रिसेप्शन से सामने आया अनंत-राधिका का पहला लुक, एलिगेंट लुक में छाईं नई-नवेली दुल्हन

ग्रैंड रिसेप्शन से सामने आया अनंत-राधिका का पहला लुक, एलिगेंट लुक में छाईं नई-नवेली दुल्हन

 Published : Jul 14, 2024 10:57 pm IST,  Updated : Jul 14, 2024 10:57 pm IST

अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट का आज मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में वेडिंग रिसेप्शन है। ऐसे में हाल ही में कपल के रिसेप्शन की पहली झलक सामने आई है, जिसमें नई-नवेली दुल्हन राधिका अपनी एलिगेंट लुक की वजह से छा गई हैं।

Anant Ambani, Radhika Merchant- India TV Hindi
देखिए अनंत-राधिका का रिसेप्शन लुक Image Source : INSTAGRAM

12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की वेडिंग बेहद ही ग्रैंड लंवल पर हुई, जिसकी चर्चा इस वक्त पूरे देश में हो रही है।  वहीं शादी के बाद आज इस न्यूली वेड कपल की वेडिंग रिसेप्शन है। इस रिसेप्शन को मंगल उत्सव का नाम दिया गया है। ये फंक्शन जियो वर्ल्ड सेंटर में रखा गया है। जहां एक बार फिर सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला। वहीं अब हाल ही में रिसेप्शन से अनंत-राधिका की पहली झलक भी सामने आ गई है, जिसमें राधिका एक बार फिर अपने लुक की वजह से छा गई हैं। 

रिसेप्शन से अनंत-राधिका का पहला लुक आया सामने

रिसेप्शन पार्टी से अनंत-राधिका की जो वीडियो सामने आई है, उसमें दोनों स्टेज पर खड़े मेहमानों को ग्रीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ मुकेश अंबानी भी नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों के लुक की बात करे तो अपने रिसेप्शन पार्टी में अनंत-राधिका दोनों एलिगेंड लुक में नजर आए। अनंत ने अपने रिसेप्शन पार्टी में ब्लू कलर की शेरवानी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने बालों को पोनीटेल में स्टाइल किया था। वहीं राधिका ने येलो और गोल्डन टोन वाला गाउन पहना। इसके साथ उन्होंने हैवी दुपट्टा कैरी किया, साथ ही न्यूड मेकअप के साथ बालों को खुला रखा था। वहीं इस लुक के साथ राधिका ने डायमंड की हैवी जूलरी पहनी थी, जिसमें गले में हार, कान में ईयरिंग्स और हाथों में कगंन शामिल था। इस दौरान राधिका की मांग में सिंदूर भी दिखा, जिसने उनके लुक में चार-चांद लगाने का काम किया। शादी के हर फंक्शन की तरह राधिका अपने रिसेप्शन के फंक्शन में भी अपनी लुक की वजह से छा गई। उनके इस एलिगेंट लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं इस लुक में राधिका के फोटोशूट भी सामने आ गए है, जिसमें वो अलग-अलग अंदजा में कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। 

अनंत-राधिका की शादी के हुए कई फंक्शन

बता दें कि 12 जुलाई को अनंत-राधिका की ग्रैंड वेडिंग के बाद 13 जुलाई को इनकी शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई थी। अंबानी फैमिली के इस वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर साउथ, भोजपुरी, इंटरनेशन स्टार और देश-विदेश से बड़े बिजनेसमैन के साथ राजनीति जगत के लोग राजनेता पहुंचे थे। इसमें पीएम मोदी तक ने पहुंचकर कपल को आशीर्वाद दिया था।वहीं 14 जुलाई को कपल के वेडिंग रिसेप्शन में भी सितारों से महफिल सजी दिखी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन