1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत-राधिका की हल्दी में दिखा होली जैसा धूम धड़ाका, नीता अंबानी के साथ जो हुआ वो तो देख रह जाएंगे दंग

अनंत-राधिका की हल्दी में दिखा होली जैसा धूम धड़ाका, नीता अंबानी के साथ जो हुआ वो तो देख रह जाएंगे दंग

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Jul 27, 2024 07:34 pm IST,  Updated : Jul 27, 2024 07:38 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन के वीडियोज और तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच अब कपल की हल्दी सेरेमनी का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपको होली सेलिब्रेशन की याद आने वाली है।

Anant Ambani, Radhika Merchant- India TV Hindi
अनंत-राधिका की हल्दी में दिखा होली जैसा हुड़दंग Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी के सभी सेलिब्रेशन भले ही अब खत्म हो गए, लेकिन इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियोज लगातार सामने आ रही है। इसी बीच अब हाल ही में अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंबानी परिवार से लेकर सेरेमनी में आए मेहमान तक सभी हल्दी के रंग में इस तरह रंगे नजर आ रहे हैं, मानों इन्होंने हल्दी वाली होली खेल रखी है। वहीं इस दौरान नीता अंबानी के साथ जो हुआ है वो तो देख आप सब दंग ही रह जाएंगे। 

अनंत अंबानी ने मचाया खूब हुड़दंग

जी हां, अनंत-राधिका के हल्दी सेरेमनी से सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह पूरी अंबानी फैमिली से लेकर सितारे तक हल्दी में सने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस दौरान सबसे ज्यादा जोश में अनंत अंबानी नजर आ रहे हैं। वे भर-भरकर सभी को हल्दी लगाते दिखाई दे रहे हैं। वो इस दौरान अपने पिता मुकेश अंबानी को इस दौरान भर-भर कर हल्दी लगाते नजर आए। तो वहीं मां नीता को तो अनंत ने पूरा का पूरा हल्दी में ही भिगो दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह अनंत एक बड़े से कटोरे में हल्दी भर कर लाते हैं और मां नीता पर उड़ेल देते हैं। इस दौरान नीता अंबानी की हालत देखते ही बन रही है।माता-पिता के अलावा अनंत अपने ससुर वीरेन मर्चेंट को भी भर-भर कर हल्दी लगाते हुए दिखाई देते हैं। वहीं अनंत अंबानी इस दौरान राधिका मर्चेंट के साथ हल्दी में सराबोर होकर नाचते हुए भी दिखाई दिए। 

रणवीर और हार्दिक ने भी मचाया धूम

वहीं जहां एक तरफ हल्दी सेरेमनी में अनंत अंबानी का इस तरह का जोश भरा अंदाज देखने को मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह और हार्दिक पांड्या ने भी इस सेरेमनी में खूब धमाल मचाया। दोनों को इस दौरान गरबा खेलते हुए देखा गया। तो वहीं दोनों ढोल बजाते भी नजर आए। अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी में रणवीर सिंह और हार्दिक पांड्या दोनों ही अलग ही मूड में दिखे। कभी ढोल पीटते तो कभी डांस करते हुए दोनों ने इस सेरेमनी में खूब लाइमलाइट लूटी। अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी से सामने आए इस वीडियो में पूरी तरह से होली वाली धूम धड़ाका देखने को मिली, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वक्त ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन