1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कड़ी सुरक्षा के बीच लालबागचा राजा के दर पर पहुंचे अनंत अंबानी, लिया बप्पा का आशीर्वाद

कड़ी सुरक्षा के बीच लालबागचा राजा के दर पर पहुंचे अनंत अंबानी, लिया बप्पा का आशीर्वाद

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 11, 2024 11:13 am IST,  Updated : Sep 11, 2024 11:19 am IST

अनंत अंबानी गणपति बप्पा के भक्त हैं। हाल में ही उन्होंने मूर्ति स्थापना की थी। अब वो मुंबई के फेमस गणपति पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। अनंत का वीडियो भी सामने आया है।

Anant ambani- India TV Hindi
अनंत अंबानी। Image Source : INSTAGRAM

अंबानी परिवार काफी धार्मिक हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई पूजा-पाठ करने से पीछे नहीं रहता। अनंत अंबानी भी गणपति बप्पा के बड़े भक्त हैं। हर साल धूमधाम से अनंत अंबानी गणपति उत्सव मनाते हैं। शादी के बाद पहली बार पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ मिलकर अनंत ने बप्पा का घर में स्वागत किया। दो दिन के सेलिब्रेशन के बाद नाचते-झूमते परिवरा के साथ अनंत अंबनी बप्पा की विदाई करने पहुंचे। अब एक बार फिर अनंत अंबानी ने गणपति बप्पा के लिए भक्ति दिखाई है। बड़े लाव-लश्कर के साथ अनंत अंबानी मुंबई के फेमस लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

अनंत अंबानी ने किए बप्पा के दर्शन

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनंत अंबानी कड़ी सुरक्षा के बीच लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बप्पा के पैर छूकर आशीर्वाद ग्रहण किया। इसके बाद वो अपने काफिले के साथ वहां से रवाना हो गए। अनंत अंबानी ने इस दौरान नीले रंग का सिल्क का कुर्ता कैरी किया। एनिमल प्रिंटेड आउटफिट में वो हमेशा की तरह सबसे हटके लगे। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि अनंत अंबानी बप्पा के सच्चे भक्त हैं। इतना ही नहीं अनंत अंबानी के संस्कारों की भी जमकर तारीफ हो रही है। 

यहां देखें वीडियो

अनंत अंबानी ने बनाया है बप्पा का मुकुट

बता दें, इस साल लालबागचा राजा के सिर पर सजा 20 किलो का भव्य सोने का मुकुट सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये आंकी गई है। ये मुकुट बप्पे के लिए खास अनंत अंबानी ने बनवाया है। इस मुकुट को बनाने में दो महीने का समय लगा है और इसे काफी सावधानी के साथ बनाया गया है। अनंत अंबानी ने मेडिकल फैसिलिटी भी मुहैया कराई है। इस साल महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष ध्यान रखा गया है। मेडीकल सेंटर और सीसीटीवी कैमरे भी अंबानी परिवार की ओर से लगवाए गए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन