1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महज 24 करोड़ पर सिमटा अनन्या पांडे की फिल्म का कलेक्शन, चांद मेरा दिल की फीकी रही कमाई

महज 24 करोड़ पर सिमटा अनन्या पांडे की फिल्म का कलेक्शन, चांद मेरा दिल की फीकी रही कमाई

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 31, 2026 11:45 pm IST,  Updated : May 31, 2026 11:45 pm IST

अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल ने 10 दिनों में महज 24 करोड़ रुपयों की कमाई कर पाई है। फिल्म में अनन्या के साथ लक्ष्य नजर आ रहे हैं।

Chand Mera Dil- India TV Hindi
चांद मेरा दिल Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म 'चांद मेरा दिल' बीते 10 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है। अब तक फिल्म ने महज 24 करोड़ रुपयों की ही कमाई कर पाई है। फिल्म के कलेक्शन के मेकर्स को निराश किया है और उम्मीदों से कम कमाई की है। रिलीज से पहले कम प्रचार के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, नौवें दिन फिल्म की कमाई में पिछले दिन की तुलना में 34.6% की वृद्धि दर्ज की गई। लक्ष्य और अनन्या अभिनीत इस फिल्म ने नौवें दिन 2,704 शो में 1.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही, फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 24 करोड़ रुपये हो गया है।

 पहले ही दिन हुई थी धीमी शुरुआत

फिल्म ने पहले दिन महज 3 करोड़ रुपयों की ही ओपनिंग कर पाई थी। इसके बाद दूसरे दिन 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन 4.25 और चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपयों का कलेक्शन फिल्म ने किया था। इसके बाद पांचवे दिन 2.10, छठवें दिन 1.90, सातवें 2.20 और आठवें 1.75 करोड़ रुपयों का कलेक्श किया है। नौंवे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दसवें का कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा है। अब तक फिल्म ने 24 करोड़़ रुपयों की कमाई कर ली है। 

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी हैदराबाद में कॉलेज के दिनों में मिलने वाले दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं और जल्द ही अनचाही गर्भावस्था से जूझने लगते हैं। अनन्या बच्चे को रखने का फैसला करती है और दोनों शादी कर लेते हैं। हालांकि, दबाव और निराशा के कारण उनका रिश्ता जल्द ही टूटने लगता है। एक कहासुनी हिंसक रूप ले लेती है, जो कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होती है और फिल्म का मुख्य संघर्ष बन जाती है। लक्ष्य के अभिनय को दर्शकों और आलोचकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, अनन्या पांडे को अपनी भूमिका के लिए मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने फिल्म के उनके भरतनाट्यम फ्यूजन डांस सीक्वेंस की विशेष रूप से आलोचना की, जो रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन वायरल हो गया था। कई भरतनाट्यम नर्तकियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस सीक्वेंस को ट्रोल किया और इसकी कोरियोग्राफी और प्रस्तुति पर सवाल उठाए।

 ये भी पढ़ें-चपन की यादों में खोए सुधांशु पांडे, 'अनुपमा' के वनराज को अपने अंदर के मासूम बच्चे की है तलाश, इमोशनल पोस्ट वायरल

शादी के बंधन में बंधी सिंगर दुआ लिपा, 2024 में भारत में किया था सुपरहिट कॉन्सर्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन