1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. RRR की टीम को गोल्डन ग्लोब जीतने पर आंध्र प्रदेश के सीएम ने दी बधाई, सुनकर नाराज हुए Adnan Sami गुस्से में कही ये बड़ी बात

RRR की टीम को गोल्डन ग्लोब जीतने पर आंध्र प्रदेश के सीएम ने दी बधाई, सुनकर नाराज हुए Adnan Sami गुस्से में कही ये बड़ी बात

 Published : Jan 11, 2023 09:54 pm IST,  Updated : Jan 11, 2023 09:54 pm IST

'RRR' के गाने 'नाटू नाटू' को गोल्डन ग्लोब्स मिलने पर आंध्र प्रदेश के सीएम ने बधाई दी, जिसे देखते हुए अदनान सामी नाराज नजर आए।

adnan instagram/file photo- India TV Hindi
RRR Image Source : ADNAN INSTAGRAM/FILE PHOTO

'RRR' के गाने 'नाटू नाटू' को गोल्डन ग्लोब्स मिलना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। ऐसे में हर कोई आरआरआर की टीम को जीत की बधाई दे रहा है। इसी बीच आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी टीम को जीत की बधाई दी, लेकिन इस बधाई वाले ट्वीट को पढ़ने के बाद अदनान सामी नाराज नजर हुए।

Urvashi Rautela के स्टेज पर आते ही लोग चिल्लाने लगे Rishabh Pant-Rishabh Pant, एक्ट्रेस ने कहा-यही प्यार मुझे आगे बढ़ाता है

सीएम जगन मोहन रेड्डी ने लिखा- तेलुगू झंडा ऊंचा लहरा रहा है। पूरे आंध्र प्रदेश की तरफ से मैं एमएम कीरवानी, एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर, रामचरण और आरआरआर की पूरी टीम को बधाई देता हूं। हम सभी को आप पर गर्व है। इस ट्वीट के बाद अदनान सामी ने लिखा -तेलुगू झंडा? मतलब राष्ट्रीय ध्वज? हम सभी पहले भारतीय हैं। प्लीज खुद को देश से अलग समझना बंद करें। हम सब एक देश हैं। अलगाववादी एटीट्यूड ठीक नहीं है, जैसे कि हमने 1947 में देखा था। 

RRR के लिए बुरी तरह ट्रोल हुई Alia Bhatt, यूर्जस ने शेयर किए एक से एक मजेदार Meme

भारतीय फिल्म 'RRR' के गाने 'नाटू नाटू' को गोल्डन ग्लोब्स मिलने पर राम चरण काफी इमोशनल हो गए थे। जब उनसे पूछा गया कि वह इस ट्रॉफी को कहां रखना चाहते हैं तो वह तुरंत बोले के मैं इसे लेकर सोने वाला हूं। इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम ने भारतीय परिधान पहनकर दुनिया के सामने देश को गौरवांन्वित किया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

RRR