1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एनिमल' का नया सॉन्ग 'अर्जन वैली' हुआ रिलीज, रणबीर कपूर का खूंखार अंदाज और पंजाबी बीट्स का है धांसू कॉम्बो

'एनिमल' का नया सॉन्ग 'अर्जन वैली' हुआ रिलीज, रणबीर कपूर का खूंखार अंदाज और पंजाबी बीट्स का है धांसू कॉम्बो

 Published : Nov 18, 2023 05:12 pm IST,  Updated : Nov 18, 2023 05:16 pm IST

फिल्म 'एनिमल' अपने नए गाने 'अर्जन वैली' के कारण एक बार फिर सुर्खियों में है। गाने में रणबीर कपूर का खूंखार लुक और पंजाबी बीट्स का जबरदस्त तड़का इसे खास बना रहा है।

Animal New song Arjan Vailly - India TV Hindi
Animal New song Arjan Vailly Image Source : X

नई दिल्लीः रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की मोस्टअवेटेड फिल्म 'एनिमल' अब तक अपने सभी सॉन्ग्स को लेकर चर्चा में है। वहीं अब फिल्म का एक और नया सॉन्ग 'अर्जन वैली' रिलीज हुआ है। इस गाने में रणबीर का दमदार एक्शन अवतार लोगों को अचंभित कर रहा है। 'एनिमल' का नया गाना 'अर्जन वैली' सिर्फ एक ट्रैक नहीं है, यह सेंट्रल कैरेक्टर के मन में चल रही एक यात्रा और इन्टेन्सिटी की एक झलक को दर्शाता है। 

रणबीर कपूर का किरदार और जोश भरा सॉन्ग

भूपिंदर बब्बल की दमदार आवाज, उनके द्वारा लिखे गए बोल और मनन भारद्वाज की उत्कृष्ट कम्पोजीशन के साथ, यह ट्रैक फिल्म में रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए अहम रोले के कैरेक्टर डेवलपमेंट में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 'अर्जन वैली' एक लिरिकल जर्नी है जो रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए किरदार के जटिल परतों को प्रतिबिंबित करता है और एक संगीतमय कृति बनता है जो दिलचस्प और दमदार है। 

यहां देखें वीडियो

'एनिमल' का सार आएगा नजर 

यह ट्रैक 'एनिमल' के सार को दर्शाता है, जो निश्चितरूप से रणबीर कपूर जीवन की यादगार भूमिकाओं में से एक होगा। इस नवीनतम संगीतमय पेशकश के साथ, 'एनिमल' ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को बरक़रार रखा है। 

1 दिसंबर को होगी रिलीज

इस क्लासिक सागा का निर्माण प्रसिद्ध निर्माता भूषण कुमार ने किया है और इस सिनेमेटिक मास्टरपिस में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है। 'एनिमल' का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः इस शख्स की फोन पर आवाज सुनते ही शर्म से लाल हो गईं रश्मिका मंदाना, रणबीर कपूर के सामने हुईं पानी-पानी

संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने पहनी ऐसी ड्रेस, नजर पड़ते ही ट्रोलर्स पूछने लगे अटपटा सवाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन