1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 97 साल की मां को लेकर 5 स्टार पहुंचा 500 फिल्मों का एक्टर, बच्चे ने किया प्रणाम, खिल उठा दुलारी जी का चेहरा

97 साल की मां को लेकर 5 स्टार पहुंचा 500 फिल्मों का एक्टर, बच्चे ने किया प्रणाम, खिल उठा दुलारी जी का चेहरा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 15, 2025 04:18 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 04:18 pm IST

500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अनुपम खेर हाल ही में अपनी मां दुलारी देवी को लेकर फाइव स्टार होटल पहुंचे, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Anupam Kher- India TV Hindi
मां दुलारी देवी को लेकर 5 स्टार होटल पहुंचे अनुपम खेर। Image Source : INSTAGRAM/@ANUPAMPKHER

अनुपम खेर को बॉलीवुड में 4 दशक हो चुके हैं। अभिनेता ने 1984 में 'सारांश' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और फिर अपने करियर में राम लखन, कर्मा, तेजाब, त्रिनेत्र, लम्हे, दिल है कि मानता नहीं, शोला और शबनम सहित 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। अनुपम खेर फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फैंस के साथ कुछ ना कुछ जरूर शेयर करते हैं। अब अनुपम खेर ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक और वीडियो शेयर किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी मां दुलारी देवी नजर आ रही हैं, जो 97 साल की हैं। अनुपम खेर की ही तरह उनकी मां भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें घूमने-फिरने का भी काफी शौक है, जिसके बारे में खुद अभिनेता ने बताया है।

5 स्टार पहुंचीं दुलारी देवी

अनुपम खेर अपनी मां को लेकर हाल ही में एक फाइव स्टार होटल पहुंचे, जिसका वीडियो उन्होंने फैंस संग साझा किया है। इस वीडियो में दुलारी देवी को होटल में घूमते देखा जा सकता है और वह जिस अंदाज में चल रही हैं उन्हें देखकर कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि वह 97 साल की होंगी। दुलारी देवी जैसे ही होटल की लॉबी में पहुंचती हैं, एक बच्चा झुककर उन्हें प्रणाम करता है और इस पर वह भी बच्चे को इसी अंदाज में जवाब देती हैं।

दुलारी देवी को पसंद है बेटों के साथ घूमना

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि उनकी मां को फाइव स्टार होटल जाना बहुत पसंद है। वह कैप्शन में लिखते हैं- 'मां को फ़ाइव स्टार होटल जाना बहुत अच्छा लगता है।दरअसल मेरे और राजू के साथ मां को कहीं भी जाना अच्छा लगता है। वह पूरी तरह से स्वतंत्र महसूस करती है और सुरक्षित भी।क्योंकि उसका एक बेटा उसके आगे और दूसरा बेटा उसके पीछे चल रहा होता है। होटल की लॉबी में एक परिवार के छोटे बच्चे ने उन्हें झुक कर प्रणाम किया तो मां ने उसे आशीर्वाद दिया। माता पिता यही तो चाहते हैं उनके बच्चे कभी कभी उन्हें बस घर से बाहर अपने साथ ले जाएं। वे बड़ी खुश हो जाते है! और बच्चों को मुफ्त में बहुत सारा आशीर्वाद भी मिलता है! जय माता की!'

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

अनुपम खेर के इस प्यारे से वीडियो पर फैंस भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए। यूजर जमकर इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'वीडियो देखकर मेरे चेहरे पर बहुत खुशी और मुस्कान आ गई। अपनी कश्मीरी माताओं से जुड़ाव महसूस कर रही हूं, माता रानी आंटी को अच्छी सेहत का आशीर्वाद दें!' एक अन्य ने लिखा- 'दुलारी आंटी को देखकर मुझे अपनी नानी मां याद आ गईं। उनकी सादगी और उनकी आंखों में नजर आने वाला प्यार, उनके अंदर की खूबसूरती को दिखाता है। मैं उनकी लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करती हूं।' ऐसे ही और भी यूजर्स ने कमेंट करते हुए इस वीडियो को लेकर खुशी जाहिर की है।

ये भी पढ़ेंः फिल्म में रोल मांगने के लिए आई थी एक्ट्रेस, पंकज धीर ने तय कर दिया बेटे संग रिश्ता, ऐसे पूरी की बहू की तलाश

पंकज धीरः किताबों में कर्ण की जगह छपती थी तस्वीर, बस्तर के मंदिर में लगी प्रतिमा, इन किरदारों में भी फूंकी जान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन