1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा को माथे पर लगी चोट? तस्वीर देखकर फैंस हुए परेशान

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा को माथे पर लगी चोट? तस्वीर देखकर फैंस हुए परेशान

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 19, 2022 11:47 am IST,  Updated : Oct 19, 2022 11:48 am IST

Anushka Sharma: अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसे देख फैंस परेशान हो रहे हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस के माथे में लाल रंग का निशान नजर आ रहा है। जिसे देखकर लोगो का कहना है की उन्हें चोट लग गई है और वह खून का निशान है।

Anushka Sharma- India TV Hindi
Anushka Sharma Image Source : ANUSHKA SHARMA

Highlights

  • अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की
  • इस फोटो में एक्ट्रेस के माथे में लाल रंग का निशान नजर आ रहा है

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने एक्टिंग और विराट कोहली के कारण हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अनुष्का शर्मा को काफी फैंस पसंद करते हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसे देख फैंस परेशान हो रहे हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस के माथे में लाल रंग का निशान नजर आ रहा है। जिसे देखकर लोगों का कहना है की उन्हें चोट लग गई है और वह खून का निशान है। वहीं कुछ लोगों का कहना है की वो सिंदूर का निशान है। इस फोटो में अनुष्का बेहद अलग नजर आ रही है। 

Anushka Sharma
Image Source : ANUSHKA SHARMAAnushka Sharma

बता दें एक्ट्रेस इस समय अपनी अगामी फिल्म  'चकदा एक्सप्रेस' (Chakda Xpress) की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह देश की पूर्व महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। अनुष्का लंबे समय के बाद फिल्म में आ रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही थोड़ा ब्रेक लिया था। अब उनकी बेटी थोड़ा बड़ी हो गई है जिस कारण वह दुबारा से अपने फिल्म केरियर पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। 

Parineeti Chopra: परिणीति के साथ हुआ इतना बुरा, फैंस संग बॉलीवुड भी हुआ हैरान

'चकदा एक्सप्रेस' के लिए जी-तोड़ मेहनत

इस फिल्म के किरदान को निभाने के लिए अनुष्का शर्मा दिन-रात मेहनत कर रही हैं। अनुष्का इस फिल्म में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फोटो भी शेयर की थी जो शूटिंग की लग रही थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है अभिनेत्री क्रिकेट जर्सी और सफेद स्पोर्ट्स शूज पहने खेल रही हैं। 2018 में, झूलन गोस्वामी सम्मान में एक भारतीय डाक टिकट जारी किया गया था। झूलन गोस्वामी के नाम एक अंतरराष्ट्रीय करियर में किसी महिला द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड है।

Ranveer Singh: न्यूड फोटोशूट के बाद अब इस विवाद में फंसे रणवीर सिंह, एक्टर पर लगा बड़ा आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन