1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Anushka Virat Daughter Birthday: 2 साल की हुईं अनुष्का-विराट की लाडली, जन्मदिन पर मां को दिया KISS, देखिए फोटो

Anushka Virat Daughter Birthday: 2 साल की हुईं अनुष्का-विराट की लाडली, जन्मदिन पर मां को दिया KISS, देखिए फोटो

 Published : Jan 11, 2023 06:24 pm IST,  Updated : Jan 11, 2023 06:25 pm IST

Anushka Virat की बेटी 11 जनवरी को अपना दूसरी बर्थडे मना रही हैं। इस दिन मां अनुष्का ने वामिका के साथ प्यारी सी फोटो शेयर की है।

Anushka instagram- India TV Hindi
Anushka Virat Daughter Birthday Image Source : ANUSHKA INSTAGRAM

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लाडली बेटी वामिका आज पूरे दो साल की हो गईं हैं। मां अनुष्का शर्मा अपनी प्यारी सी बेटी वामिका की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। अनुष्का शर्मा ने अभी तक वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन तस्वीरें देखकर लगता है वामिका काफी क्यूट हैं।

Tunisha Sharma: तुनिषा केस में कौन है 'अली'? आरोप के बाद एक्ट्रेस की मां ने बताया सच

अनुष्का शर्मा ने वामिका के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा है- 'दो साल पहले मेरे दिल में प्यार के लिए जगह और ज्यादा बढ़ गई थी।' इसके साथ ही हॉर्ट वाला आइकन शेयर किया। इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स वामिका पर काफी प्यार दिखा रहे हैं। साथ ही फैंस वामिका को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अनुष्का के इस पोस्ट पर विराट कोहली ने भी कमेंट में प्यार दिखाया है। साथ ही 5 हॉर्ट वाले आइकन शेयर किए हैं। 

TRP LIST: 'अनुपमा' के ट्विस्ट से लोगों को नहीं आया मजा, इस शो ने फिर मारी बाजी, जानिए अपने पसंदीदा सीरियल का हाल?

इस पोस्ट पर आम के साथ-साथ खास भी बधाई दे रहे हैं। वही नीतीमोहन ने कहा दूसरा जन्मदिन मुबारक वामिका बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद। बता दें अनुष्का और विराट की बेटी दो साल की हो गई हैं, लेकिन कपल ने अभी तक अपनी बेटी की एक भी झलक नहीं दिखाई है। कपल पैपराजी को सख्त मना कर रखे हैं कि वमिका की फोटो वायरल नहीं होना चाहिए। इन दोनों सितारों के बाद कई और सितारे जैसे सोनम कपूर, अलिया, बिपासा भी इसी पॉलिसी को फॉलो कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन