1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एआर रहमान के बेटे अमीन की कार का हुआ एक्सीडेंट, चेन्नई में कैब से टकराई कार

एआर रहमान के बेटे अमीन की कार का हुआ एक्सीडेंट, चेन्नई में कैब से टकराई कार

 Reported By: T Raghavan Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 10, 2026 03:59 pm IST,  Updated : Aug 10, 2026 08:08 pm IST

एआर रहमान के बेटे और सिंगर एआर अमीन चेन्नई के गिंडी इलाके में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए, जब उनकी कार एक कैब से टकरा गई।

AR Ameen- India TV Hindi
एआर रहमान के बेटे अमीन का एक्सीडेंट Image Source : INSTAGRAM/AR AMEEN

सोमवार, 10 अगस्त की सुबह चेन्नई के गिंडी इलाके में एआर रहमान के बेटे और प्लेबैक सिंगर एआर अमीन का कार एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने बताया कि वैगन-आर एक साइड रोड से मुख्य सड़क पर आई और पोर्श से टकरा गई। इस बीच एआर रहमान या उनके बेटे ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। आपको बता दें कि अमीन एक प्लेबैक सिंगर हैं और उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में काम किया है। वह अपने खुद के म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। 

एआर रहमान के बेटे का एक्सीडेंट

मिली जानकारी के अनुसार अमीन रहमान एक दोस्त के साथ जा रहे थे तभी ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास उनकी कार एक कैब से टकरा गई। यह एक्सीडेंट देर रात हुआ, जिसमें अमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें आईं। टक्कर के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में दोनों को छुट्टी दे दी गई और वे घर लौट आए। यह घटना गिंडी में हुई और पुलिस ने एक्सीडेंट से जुड़ी परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। टक्कर की वजह के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

एआर रहमान की बेटी ने भाई अमीन की दी हेल्थ अपडेट

चेन्नई में कार एक्सीडेंट के बाद एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान ने अपने भाई एआर अमीन की सेहत के बारे में जानकारी दी है। सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर खतीजा ने फैंस का उनकी चिंता के लिए शुक्रिया अदा किया और बताया कि अमीन ठीक हैं। उन्होंने हर किसी को अलग-अलग जवाब न दे पाने के लिए माफी भी मांगी। खतीजा ने लिखा:

'सभी को नमस्ते, आपके सभी मैसेज और चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं हर किसी को अलग-अलग जवाब नहीं दे पा रही हूं। भगवान की कृपा से अमीन सुरक्षित और ठीक हैं।'

एआर अमीन ने 400 करोड़ी रामायण के लिए गाया गाना

काम की बात करें तो एआर अमीन ने हाल ही में राम चरण की लेटेस्ट फिल्म 'पेद्दी' के गाने 'चिकिरी चिकिरी' का तमिल वर्शन गाया था। उन्होंने जसलीन रॉयल के साथ इंडिपेंडेंट ट्रैक 'भीगी भीगी' पर भी काम किया है, जिसमें दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर हैं। वहीं इस साल एआर रहमान की तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें 'गांधी टॉक्स', जो सीधे Zee5 पर रिलीज हुई। राम चरण की 'पेद्दी' और इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' शामिल हैं। म्यूजिक कंपोजर के पास कई और प्रोजेक्ट्स भी हैं। इनमें 'रामायण: पार्ट 1', 'रामायण: पार्ट 2', 'बटवारा 1947', 'मून वॉक' और धनुष की एक बिना नाम वाली फिल्म शामिल है, जिसे मारी सेल्वराज डायरेक्ट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - एआर रहमान के कम्युनल बयान में कूदे अरुण गोविल, जताई असहमति, बोले- 'शाहरुख-सलमान सबसे बड़े स्टार हैं'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन