1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिक्योरिटी गार्ड ने महिला की गर्दन पकड़ दिया धक्का, Arijit Singh ने बीच कॉन्सर्ट में फैन से मांगी माफी

सिक्योरिटी गार्ड ने महिला की गर्दन पकड़ दिया धक्का, Arijit Singh ने बीच कॉन्सर्ट में फैन से मांगी माफी

 Published : Sep 26, 2024 05:31 pm IST,  Updated : Sep 26, 2024 05:32 pm IST

अरिजीत सिंह के हाल ही में यूके में हुए कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। क्लिप में गायक को एक महिला प्रशंसक से माफी मांगते हुए देखा जा सकता है जब एक सुरक्षा गार्ड ने महिला फैन की गर्दन पकड़ उन्हें धक्का दे दिया।

Arijit Singh- India TV Hindi
अरिजीत सिंह ने फैन से मांगी माफी। Image Source : INSTAGRAM

अरिजीत सिंह इस समय यू.के. दौरे पर हैं और उनके हाल ही के शो में से एक वीडियो ने ऑनलाइन सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में, गायक अपनी महिला फैन से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं और सिक्योरिटी गार्ड से उनका बचाव करते हुए नजर आए। मंच के करीब जाने की कोशिश करती दिख रही महिला की गर्दन पकड़ गार्ड उसे धक्का देता है और ये सब मशहूर सिंगर अरिजीत ने देख लिया। अरिजीत सिंह के इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

अरिजीत सिंह ने क्यों मांगी महिला से मांफी

परफॉर्मेंस को बीच में रोक अरिजीत सिंह ने अपनी महिला फैन से उस वक्त मदद न करने पाने की वजह से माफी मांगी है। सिंगर ने जब सिक्योरिटी गार्ड उस लड़की को रोकते हुए देखा तो उन्होंने उसे आगे आने के लिए इशारा किया था। इसके बावजूद, गार्ड उसकी गर्दन पकड़कर उसे रोकते हैं। गाना रोक अरिजीत ने कहा, 'मुझे वास्तव में दुख हो रहा है, मैडम। काश मैं आपकी रक्षा के लिए वहां होता जो हुआ वो सही नहीं था... मैं आपसे माफी मांगता हूं।' हाल ही में अरिजीत सिंह के साथ ब्रिटिश गायक एड शीरन भी लंदन में अपने एक कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर साथ बिताए समय की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

दूसरी बार फिर चर्चा में आए अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह ने आगे कहा, 'किसी को इस तरह से पकड़ना उचित नहीं है और महिला की गर्दन की ओर इशारा करते हैं।' फिर वह दर्शकों से शांत रहने के लिए कहते हैं। उनके इस काम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई और कई लोगों ने उन्हें एक सभ्य इंसान कह तारीफ कर रहे हैं। वायरल वीडियो में कैप्शन में लिखा था, 'यह उचित नहीं है @arijitsingh ने जब सुरक्षाकर्मियों को लड़की की गर्दन पकड़ाने पर रोका... #यूके कॉन्सर्ट।' इसके पहले यू.के. म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान जब अरिजीत 'ऐ दिल है मुश्किल' का टाइटल सॉन्ग गा रहे थे तब उनके एक फैन ने स्टेज पर खाना रख दिया तो उन्होंने खाना उठाया और कहा, 'मुझे माफ़ करें, यह मेरा मंदिर है। आप यहां खाना नहीं रख सकते।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन