1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Asha Bhosle Passes Away: आशा भोसले का निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, कल होगा अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Passes Away: आशा भोसले का निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, कल होगा अंतिम संस्कार

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise,  Sachin Chaudhary Edited By: Himanshi Tiwari
 Updated : Apr 12, 2026 03:42 pm IST

दिग्गज गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का निधन हो गया। यह दुखद खबर उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है। आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

Asha Bhosle death- India TV Hindi
आशा भोसले का निधन हो गया है। Image Source : ANI

भारत की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, जहां आज सुबह उनका देहांत हो गया। यह दुखद खबर उनके उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है। पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के से सम्मानित से सम्मानित आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के साथ-साथ फेफड़ों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी थीं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आशा ताई को कार्डियक अरेस्ट और सीने में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के अनुसार, कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Asha Bhosle Died

Auto Refresh
Refresh
  • 2:58 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ममता बनर्जी ने भी जताया शोक

     ममता बनर्जी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें "संगीत जगत की महान हस्ती" करार देते हुए पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। बनर्जी ने 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा, "संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले के निधन से गहरा दुख हुआ है। वह एक ऐसी प्रेरणादायी और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायिका थीं, जिन्होंने पीढ़ियों तक हमारे दिलों पर राज किया।" 

     

  • 2:36 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सीएम योगी ने कला-संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशा भोसले के निधन को कला और संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-'भारतीय संगीत जगत की सुर साम्राज्ञी, सुरों की महान उस्ताद, 'पद्म विभूषण' आशा भोसले जी का निधन बहुत दुखद है और कला की दुनिया के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। उनकी बेमिसाल गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां दीं। उनकी मीठी धुनें हमेशा देश के लोगों के दिलों में गूंजती रहेंगी। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले, और शोकाकुल परिवार और चाहने वालों को यह बहुत बड़ा दुख सहने की शक्ति मिले। ॐ शांति!

     

  • 2:32 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-'भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाज़ों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं, उनकी आवाज़ में हमेशा एक बेमिसाल चमक रही। उनके साथ हुई मेरी मुलाक़ातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।

     

  • 1:21 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    आशा भोसले का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?

    मशहूर गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने कहा, 'मेरी मां का आज निधन हो गया। लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रैंड में उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वे रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।'

  • 1:14 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अपने में करियर में 12 हजार से ज्यादा गीत गाए

    आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाए और संगीत जगत में कई कीर्तिमान स्थापित किए। उनके निधन से बॉलीवुड, महाराष्ट्र और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

     

  • 1:12 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कल शाम में होगा अंतिम संस्कार

    कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

  • 1:11 PM (IST)
    Posted by Himanshi Tiwari

    आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन

    मशहूर गायिका आशा भोसले का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आशा ताई को कार्डियक अरेस्ट और सीने में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल इमरजेंसी सर्विसेज विभाग के आईसीयू में वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें पहले से ही सांस संबंधी तकलीफें थीं और मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हुआ।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन