1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Athiya Shetty And KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने कृष्ण के इस भजन पर लिए सात फेरे

Athiya Shetty And KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने कृष्ण के इस भजन पर लिए सात फेरे

 Published : Jan 23, 2023 05:50 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 05:58 pm IST

Athiya Shetty KL Rahul Wedding :चार साल डेटिंग के बाद सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी क्रिकेटर के एल राहुल से शादी कर रही हैं।

twitter- India TV Hindi
Athiya Shetty Image Source : TWITTER

Athiya Shetty And KL Rahul Wedding: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी कें बंधन में बंध गए हैं। आज लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की सारे रस्में हुई। दोनों ने शाम सवा चार बजे फेरे लिए। कपल ने कृष्ण भजन अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम के साथ सात फेरे लिए। रस्में खत्म होते ही सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी मीडिया से मिलने और अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद कहने के लिए बाहर आए, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही सुनील शेट्टी ने कहा राहुल का ससुर नहीं पिता बन के रहना चाहता हूं यही मेरी खासियत है और यही मैं कर सकता हूं।

Athiya Shetty और KL Rahul की शादी, वायरल हो रहीं ये तस्वीरें

केएल राहुल का परिवार और सुनील शेट्टी के परिवार के अलावा अगर बाहर के दोस्तों की बात करें तो केएल राहुल के क्रिकेटर दोस्त ईशांत शर्मा और वरुण एरोन मौजूद थे वहीं दूसरी तरफ दुल्हन के साथ कृष्णा श्रॉफ और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और डायना पेंटी मौजूद थे।टीम इंडिया के कई सितारे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होने की वजह से शादी में नहीं पहुंच पाए थे। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को कोई भी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की इजाजत नहीं थी। इस मौके पर अजय देवगन ने सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी मना शेट्टी को सोशल मीडिया पर बेटी की शादी की बधाई दी है। कहा-अथिया और के एल राहुल की तस्वीर शेयर करते हुए अजय ने कहा, मेरे प्यारे दोस्त सुनील शेट्टी और मना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया शेट्टी की के एल राहुल संग शादी पर ढेरो बधाइयां। मैं यहां इस यंग कपल को शानदार मैरिड लाइफ के लिए विश करता हूं। और, अन्ना इस शुभ अवसर पर मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं।

Naagin 7 के लिए Ekta Kapoor को मिली नई नागिन, Sumbul Touqeer की चमकी किस्मत!

कई बार अथिया को केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भी स्पॉट किया गया था। अथिया 2015 में फिल्म 'हीरो' में पहली बार नजर आईं थी। उनको फिल्म 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' में भी देखा गया था। रविवार की रात संगीत समारोह के लिए कई मशहूर हस्तियां ने शिरकत की थी। संगीत समारोह में घर वालों ने पठान के गाने 'बेशरम रंग' जैसे कई अन्य सॉन्ग में डांस किया। इसे दूर से ही सुना गया। साथ ही, रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील की पत्नी माना शेट्टी और अथिया के भाई अहान शेट्टी ने भी स्पेशल परफॉर्मेंस दी थी। केएल राहुल और अथिया पिछले कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं और अथिया को टीम इंडिया के कुछ दौरों पर क्रिकेटर के साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। बता दें अथिया बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। लवबर्ड्स ने पिछले साल अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था क्योंकि भारतीय क्रिकेटर ने अथिया और खुद की एक प्यारी सोशल मीडिया पोस्ट के साथ अपने जन्मदिन पर अपनी प्रेमिका को बधाई दी थी। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन