1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में फिर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, नाना बनेगा ये धाकड़ सुपरस्टार

बॉलीवुड में फिर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, नाना बनेगा ये धाकड़ सुपरस्टार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 09, 2024 08:14 am IST,  Updated : Nov 09, 2024 08:16 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी अगले साल 2025 में मां बनने वाली हैं। आथिया शेट्टी ने अपने क्रिकेटर पति केएल राहुल के साथ एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। आथिया और राहुल ने बीते साल 2023 में जनवरी में शादी की थी।

Athiya Shetty- India TV Hindi
आथिया शेट्टी Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और स्टार क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में किलकारी गूंजने वाली है। साथ ही सुपरस्टार सुनील शेट्टी भी नाना बनने वाले हैं। आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। अगले साल आथिया शेट्टी बच्चे को जन्म देने वाली हैं। आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर की है। जिसमें आथिया ने लिखा, 'हमारा खूबसूरत आर्शीवाद अगले साल आने वाला है।' आथिया के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों समेत फैन्स ने भी नन्हे मेहमान के लिए बधाई दी है। 

बीते साल हुई थी आथिया की शादी

आथिया शेट्टी ने बीते साल 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी। 23 जनवरी को साउथ इंडियन स्टाइल में ये शादी संपन्न हुई थी। अब दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है। अब आथिया शेट्टी और केएल राहुल अगले साल पेरेंट्स बनने की तैयारी कर रहे हैं। केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने शादी से पहले कुछ समय तक डेट किया था। दोनों की मुलाकात के बाद दोस्ती हो गई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई और कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने बीते साल 2023 में शादी रचा ली। अब दोनों के घर नन्हे मेहमान की स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। 

करियर में नहीं मिली सफलता

आथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी एक सुपरस्टार हैं। सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभी भी सुनील शेट्टी लगातार फिल्मों में दमदार रोल करते नजर आते रहते हैं। लेकिन सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को बॉलीवुड में अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। आथिया ने भी अपने पिता की बॉलीवुड में जमीन तलाशी और 2015 में फिल्म हीरो के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद मुबारकां, मोतीचूर चकनाचूर और गो नोनी गो जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन अभी तक आथिया की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं रही। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन