1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी ने शेयर की क्यूट फोटो, केएल राहुल ने भी लुटाया प्यार

बेटी के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी ने शेयर की क्यूट फोटो, केएल राहुल ने भी लुटाया प्यार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 05, 2024 05:53 pm IST,  Updated : Nov 05, 2024 05:53 pm IST

Athiya Shetty Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के जन्मदिन पर उनके पिता सुनील शेट्टी और पति केएल राहुल ने खूब प्यार लुटाया है। दोनों ने आथिया के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।

Athiya Shetty- India TV Hindi
आथिया शेट्टी Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आथिया शेट्टी को पिता सुनील शेट्टी ने बधाई दी है। सुनील शेट्टी ने आथिया की बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए जन्मदिन विश किया है। साथ ही आथिया शेट्टी के पति केएल राहुल ने भी आथिया पर प्यार बरसाया है। आथिया शेट्टी को बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मिडिया के जरिए बधाई दी है। 

सुनील शेट्टी ने बरसाया प्यार

आथिया का जन्म आज ही के दिन 1992 में मुंबई में हुआ था। आथिया के पिता बॉलीवुड स्टार थे  तो बचपन से ही फिल्मी माहौल में पली-बढ़ीं। आथिया ने भी अपने पिता की तरह बॉलीवुड में करियर बनाने का फैसला लिया। साल 2015 में आथिया ने सूरज पंचोली के साथ हीरो फिल्म के जरिए डेब्यू भी किया। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद मुबारकां, मोतीचूर चकनाचूर और गो नोनी गो जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन एक भी फिल्म आथिया की बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। आथिया के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी ने उनकी बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे वजूद के सबसे खूबसूरत हिस्से को जन्मदिन की बधाई। मेरी सबसे पसंदीदा इंसान और मेरी बेस्ट फ्रेंड। तुम ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी और प्यार हो। जन्मदिन की हार्दिक बधाई।' सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर फैन्स ने भी आथिया को जन्मदिन की बधाई दी है।

केएल राहुल ने भी दी जन्मदिन की बधाई

आथिया शेट्टी को उनके पिता सुनील शेट्टी के अलावा पति केएल राहुल ने भी जन्मदिन पर प्यार बरसाया है। केएल राहुल ने आथिया की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी सबसे क्रेजी इंसान को जन्मदिन की बधाई।' भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने 2023 में शादी रचाई थी। इससे पहले दोनों कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। केएल राहुल और आथिया की मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई और प्यार हो गया। दोनों ने 2023 में शादी रचा ली। अब ये स्टार कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करता रहता है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन