1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अथिया शेट्टी हुईं प्रेग्नेंट, केएल राहुल संग शेयर की खुशखबरी

अथिया शेट्टी हुईं प्रेग्नेंट, केएल राहुल संग शेयर की खुशखबरी

 Published : Nov 08, 2024 05:35 pm IST,  Updated : Nov 08, 2024 06:05 pm IST

अथिया शेट्टी और उनके पति क्रिकेटर केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर करते हुए घोषणा की है कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सुनील शेट्टी के बेटी और दामाद 2025 में अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे।

Athiya Shetty KL rahul- India TV Hindi
अथिया शेट्टी हुईं प्रेग्नेंट Image Source : INSTAGRAM

अथिया शेट्टी और उनके पति केएल राहुल ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है कि है वे अपने पहले बच्चे का स्वागत जल्द ही करने वाले हैं। जनवरी 2023 में शादी करने वाले इस मशहूर कपल ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सा पोस्ट शेयर कर बताया है कि वह 2025 में माता-पिता बनने वाले हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। सुनील शेट्टी जल्द ही नाना बनने वाले हैं।

आथिया शेट्टी ने दी गुड न्यूज

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने शुक्रवार 8 नवंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी सुनाई। अथिया ने खुलासा किया कि वे अगले साल अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। हालांकि, एक्ट्रेस ने यह नहीं बताया है कि वह किस महीने में खुशखबरी देंगी। पोस्ट में लिखा- 'हमारा खूबसूरत वरदान जल्द आने वाला है 2025' साथ ही इसमें बेबी के फुटप्रिंट बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

प्रेग्नेंट हैं अथिया शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपनी बेटी अथिया का ये पोस्ट शेयर किया है और अपने नाना बनने की खुशी जाहिर की है। वहीं अथिया ने अपने बर्थडे के कुछ दिन बाद ही प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। राहुल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं जहां वो इंडिया ए की ओर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेल रहे हैं। अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के घर 2025 में खुशी आने वाली है। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। राहुल-अथिया जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

अथिया शेट्टी-केएल राहुल की लव स्टोरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की मुलाकात केएल राहुल से 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों दोस्त से लवबर्ड बन गए और आखिरकार उन्होंने 23 जनवरी, 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी कर ली। कपल ने अपने परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी से पहले उन्होंने एक-दूसरे को चार साल तक डेट किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन