1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केएल राहुल पर अथिया शेट्टी ने लुटाया प्यार, रोमांटिक तस्वीरों से स्पेशल दिन को बनाया और खास

केएल राहुल पर अथिया शेट्टी ने लुटाया प्यार, रोमांटिक तस्वीरों से स्पेशल दिन को बनाया और खास

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 18, 2024 08:59 pm IST,  Updated : Apr 18, 2024 08:59 pm IST

आज भारतीय क्रिकेटर और एक्टर सुनील शेट्टी के दामाद केएल राहुल का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें पत्नी अथिया शेट्टी से खास बर्थडे विश मिली है। अथिया शेट्टी की इस रोमांटिक विश ने केएल राहुल का दिन जरूर और खास बना दिया होगा।

KL Rahul athiya shetty- India TV Hindi
केएल राहुल और अथिया शेट्टी। Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के पति और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनका परिवार उनके स्पेशल डे को और अधिक खास बनाने में लगा हुआ है। केएल राहुल के जन्मदिन में सबसे ज्यादा सरप्राइज एलिमेंट किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने एड किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस को भी काफी उत्साहित कर दिया है। सामने आए पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी दोनों की रोमांटिक और सिजलिंग केमिस्ट्री की तारीफें कर रहे हैं। 

अथिया ने लिखा पति के लिए खास पोस्ट

अथिया शेट्टी ने केएल राहुल को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। उन्होंने केएल राहुल के साथ बेहद खास और रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर किसी बीच वेकेशन की है, जिसमें दोनों एक दूसरे की बाहों में लेट कर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। इस तस्वीर में भी अथिया बड़े प्यार से केएल राहुल को गले लगाए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इन दोनों ही तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्यारा सा कैप्शन दिया, जिसमें लिखा, 'मेरा पूरा दिल मेरी पूरी जिंदगी के लिए। हैप्पी बर्थे मेरे सब कुछ।'

यहां देखें पोस्ट

इन सितारों ने भी दी बधाई

अथिया शेट्टी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखने के बाद दोनों के फैंस भी क्रिकेटर को बधाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर करण जौहर ने भी बधाई देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे केएल राहुल, आपका साल सबसे बेहतरीन हो।' अर्जुन कपूर की बहन अनशुला कपूर ने भी केएल राहुल को जन्मदिन की मुबारक बाद दी है। कृष्णा श्रॉफ भी बधाई देने वालों में शामिल हैं। 

सुनील शेट्टी ने भी किया बर्थडे विश

बता दें, केएल राहुल को ससुर सुनील शेट्टी ने भी खास स्टाइल में बर्थडे विश किया था। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें केएल राहुल, सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी के साथ काउच पर सिर टिकाए दिख रहे हैं। तीनों एक जैसे ही पोज दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'अरे, कहते हैं कि यह मायने नहीं रखता कि हमारे जीवन में क्या है, बल्कि यह मायने रखता है कि हमारे जीवन में कौन है...तुम्हें अपने साथ पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह एक ऐसा संबंध है जिसे मैं समझा नहीं सकता...जन्मदिन मुबारक हो राहुल...लव यू बेटा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन