1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ओटीटी पर 'अतरंगी रे' बनी रिलीज के दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

ओटीटी पर 'अतरंगी रे' बनी रिलीज के दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

 Published : Dec 26, 2021 03:48 pm IST,  Updated : Dec 26, 2021 11:12 pm IST

दर्शक धनुष और सारा अली खान की जादुई जोड़ी, अक्षय कुमार के उत्कृष्ट प्रदर्शन और एआर रहमान के शानदार स्कोर के लिए अपना प्यार दे रहे हैं।

Atrangi Re- India TV Hindi
Atrangi Re Image Source : INSTAGRAM/ SARAALIKHAN95

Highlights

  • आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और हिमाशु शर्मा द्वारा लिखित, 'अतरंगी रे' विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हो रही है
  • 'अतरंगी रे' एक अनूठी और जादुई कहानी है जिसे निर्देशक आनंद एल राय ने खूबसूरती से जीवंत किया है

अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए, 'अतरंगी रे' ने डिज़्नी+ हॉटस्टार पर सबसे बड़ा ओपनिंग दिया है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कलर येलो प्रोडक्शन और टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित इस फिल्म की स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज के दिन किसी नई फिल्म के लिए अब तक की सबसे अधिक व्यूवर्सशिप रही। दर्शक धनुष और सारा अली खान की जादुई जोड़ी, अक्षय कुमार के उत्कृष्ट प्रदर्शन और एआर रहमान के शानदार स्कोर के लिए अपना प्यार दे रहे हैं। भारत भर से डिज्नी+हॉटस्टार के सदस्य अब हिंदी और तमिल में उपलब्ध इस जादुई फिल्म से जुड़ गए हैं। 

गौरव बनर्जी, हेड, कंटेंट डिज़्नी+ हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क, डिज्नी स्टार इंडिया ने कहा की, हम अपनी फिल्म अतरंगी रे के लिए मिली सराहना से रोमांचित हैं। हमारे प्लेटफार्म का उद्देश्य अभूतपूर्व, अपरंपरागत और मनोरंजक कहानियों को प्रस्तुत करना है, और 'अतरंगी रे' उस उद्देश्य के साथ पूरी तरह से फिट बैठता है। 'अतरंगी रे' एक अनूठी और जादुई कहानी है जिसे निर्देशक आनंद एल राय ने खूबसूरती से जीवंत किया है, जिसमें इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े सितारे अपने कला के चरम पर हैं। ” 

फिल्म का निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज, आनंद एल राय और केप ऑफ गुड फिल्म्स, कलर येलो प्रोडक्शन, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और हिमाशु शर्मा द्वारा लिखित, 'अतरंगी रे' अब विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हो रही है। 

'अतरंगी रे' की जादुई प्रेम कहानी देखने के लिए ट्यून करें डिज्नी + हॉटस्टार।

क्रिसमस पर हुई कपूर फैमिली की रीयूनियन में शामिल नहीं हुए रणबीर और आलिया

हुमा कुरैशी ने दिखाई 'महारानी' सीरीज के दूसरे सीजन से अपने लुक की पहली झलक

नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' की कंटेस्टेंट की मुराद पूरी करने के लिए किया ऐसा काम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन