1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शुभमन गिल के प्यार में स्टेडियम जाती हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस? सेमीफाइनल की तस्वीरों ने जगाए फैन्स के अरमान

शुभमन गिल के प्यार में स्टेडियम जाती हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस? सेमीफाइनल की तस्वीरों ने जगाए फैन्स के अरमान

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 08, 2025 12:38 pm IST,  Updated : Mar 08, 2025 12:38 pm IST

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसके बाद फैन्स की इन अफवाहों को बल मिल रहा है।

Avneet Kaur and Shubhman Gill- India TV Hindi
अवनीत कौर और शुभमन गिल Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल के बल्ले ने पूरी चैंपियन्स ट्रॉफी के दौरान आग उगली है। धड़ाधड़ रन बनाने वाले स्टार खिलाड़ी शुभमन गिन अब रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दम दिखाएंगे। चैंपियन्स ट्रॉफी से पहले ही शुभमन गिल डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम पहुंची एक खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ शुभमन का नाम जोड़ा जा रहा है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अवनीत कौर हैं। अवनीत भी सोशल मीडिया स्टार हैं और चैंपियन्स ट्रॉफी के मुकाबलों के दौरान स्टेडियम के डगआउट में नजर आ रही हैं। अब दोनों के बीच डेटिंग रूमर्स सामने आ रही हैं। 

क्या अवनीत कौर को डेट कर रहे हैं शुभमन गिल?

अवनीत कौर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और अब तक कई फिल्में, टीवी सीरियल और रियालिटी शो में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही अवनीत सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 31.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बीते दिनों हुए चैंपियन्स ट्रॉफी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले को देखने अवनीत कौर पहुंची थीं। अवनीत कौर ने यहां से स्टेडिम की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इसके बाद से फैन्स के बीच ये अफवाह फैल गई कि अवनीत कौर क्रिकेटर शुभमन गिल के प्यार में हैं। हालांकि दोनों के बीच ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है और न ही किसी ने इसको लेकर पुख्ता जानकारी दी है। 

कैसे शुरू हुई ये डेटिंग रूमर्स?

दरअसल शुभमन गिल और अवनीत कौर के बीच डेटिंग रूमर्स एक तस्वीर की वजह से शुरू हुई थी। ये तस्वीर अवनीत के दोस्त ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में अवनीत अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इस ग्रुप में शुभमन गिल भी खड़े हैं। ये तस्वीर लंदन में सर्दियों के दिनों की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसके बाद फैन्स ने दोनों के डेटिंग का अंदाजा लगाया है। हालांकि इन अफवाहों में अभी तक कोई सच्चाई के सबूत देखने को नहीं मिले हैं। अब अवनीत कौर फाइनल मुकाबले में भी यहां दुबई स्टेडिमय रहने वाली हैं। रविवार को चैंपियन्स ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाना है। इस मुकाबले को देखने के लिए दुबई क्रिकेट स्टेडियम में बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत करने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन