फिल्मों में हीरोइन की परंपरागत इमेज काफी आदर्श किस्म की कहानी। हीरोइन के किरदारों में फैमिनाइन जेंडर का अफेक्शन, प्यार और कोमलता तो लोगों ने पर्दे पर लंबे समय से देखी है। लेकिन बीते साल 2025 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जिसकी हीरोइन के खूब चर्चे हुए। इतना ही नहीं ये हीरोइन लड़कों की गर्दन पर पसीने की बूंदें देख उत्तेजित हो जाया करती है। साथ ही अपने सेक्सुअल फैंटेसीज को दबाने की वजाय उसे जीना चुनती है। लेकिन इस फिल्म की कहानी को देख लोगों का माथा ठनक गया था और खूब विरोध हुआ था। विरोध के बाद भी इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने के बाद लोगों ने खूब प्यार दिया है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'बैड गर्ल' की।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी राम्या नाम की लड़की की है जिसका किरदार अंजलि शिवारमन ने निभाया है। राम्या एक तमिल ब्राह्मण परिवार में पैदा हुई है और उसकी मां एक शिक्षक है। इस तरह के आदर्श परिवार में राम्या पर भी उसी तरह से रहने और एक परंपरागत लड़की होने का दवाब है। लेकिन राम्या स्कूल के दिनों से ही अपनी सैक्सुअल फैंटेसीज को चेज करने का चुनाव करती है। स्कूल में क्लास के दिनों में लड़कों की गर्दन पर पसीने की बूंदें देख राम्या उत्तेजित हो जाती है। इतना ही नहीं हमेशा वाइल्ड फैंटेसी जीने का सपना देखती है। फिल्म की कहानी का उद्देश्य हीरोइन्स की परंपरागत इमेज को तोड़ना है। जिसमें ये बताया जाता है कि लड़कियां भी लड़कों की तरह अपनी फैंटेसी को दबाने की जगह उसे जीने की इच्छा रखती हैं।
विरोध की आंधी झेलती रही थी फिल्म
फिल्म 'बैड गर्ल' को डायरेक्टर वर्षा भरथ ने डायरेक्ट किया था और उन्होंने खुद ही इसकी कहानी भी लिखी है। फिल्म में हीरोइन एक ब्राह्मण तमिल परिवार से आती है और इसकी कहानी के एडल्ट नेचर को देखते हुए लोगों का माथा ठनक गया था। इतना ही नहीं इस फिल्म को काफी विरोध भी झेलना पड़ा था। फिल्म को देखने के बाद लोगों ने इसका विरोध किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी कोई खास कमाई नहीं की थी। लेकिन इसके बाद भी फिल्म ओटीटी पर काफी पसंद की गई और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी तारीफ की है। फिल्म को हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह के आगे झुका 'पुष्पा', 'धुरंधर' ने मारी बाजी, कमाई के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, बनी No. 1