1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राधिका मर्चेंट का ये फैशन नहीं है नया, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी पहले ही फूलों के दुपट्टे में बन चुकी हैं स्टाइल डीवा

राधिका मर्चेंट का ये फैशन नहीं है नया, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी पहले ही फूलों के दुपट्टे में बन चुकी हैं स्टाइल डीवा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 11, 2024 12:40 pm IST,  Updated : Jul 11, 2024 03:08 pm IST

राधिका मर्चेंट का हल्दी लुक काफी चर्चा में है। लोगों को उनका सादगी भरा फैशनेबल लुक काफी पसंद आया। इस आउटफिट में एक फूलों का दुपट्टा प्रयोग किया गया, जो लोगों को काफी ट्रेंडी लगा, लेकिन ये लुक पहले भी सामने आ चुका है और इस लुक में कोई और नहीं बल्कि श्लोका और ईशा अंबानी नजर आई थीं।

Radhika Merchant, Isha Ambani, Shloka Ambani- India TV Hindi
राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी और श्लोका मेहता। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब शादी के लिए उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। जल्द ही दोनों शादी कर के एक दूजे के हो जाएंगे। हाल में ही शादी की कई रस्में संपन्न हुई हैं। इसकी तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनमें से ही कुछ तस्वीरें हल्दी सेरेमनी की हैं। हल्दी सेरेमनी में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट दोनों ने ही येलो आउटफिट कैरी किए थे। राधिका की बात की जाए तो उनका हल्दी आउटफिट काफी चर्चा में है और लोग उनके आउटफिट की खूब तारीफें कर रहे हैं। लोगों को उनका स्टाइल काफी नया लग रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। ठीक ऐसा ही कुछ श्लोका मेहता और ईशा अंबानी पहले ही पहन चुकी हैं। 

राधिका से पहले ईशा और श्लोका ने पहना फूला का दुपट्टा

दरअसल राधिका मर्चेंट ने पीले रंग का टू पीस कॉर्ड सेट कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने फूलों का दुपट्टा कैरी किया है। फूलों के दुपट्टे के साथ ही उन्होंने ज्लेवरी भी फूलों से बनी ही पहनी है। इस सादगी भरे लुक में राधिका काफी एलिगेंट और हटके ब्राइड लगीं। इसे देखने के बाद लोग उनके फूलों वाले दुपट्टे की चर्चा शुरू कर दिए, लेकिन आपको याद दिला दें कि ये नया नहीं है, इससे पहले अंबानी परिवार की बड़ी बहू और बेटी श्लोका मेहता और ईशा अंबानी पहन चुकी हैं। दोनों ने अपनी वेडिंग फेस्टिविटी के दौरान ऐसा ही फूलों का दुपट्टा कैरी किया था। इनकी एक पुरानी तस्वीर सामने आई थी, जिसमें ईशा और श्लोका एक दूसरे को गले लगाए बैठी थीं। 

एक के बाद एक हो रहीं रस्में

बता दें, मामेरू के फंक्शन के साथ ही शादी की रस्में शुरू हुईं जो लगातार जारी हैं। गरबा नाइट, हल्दी, ग्रह शांति, मेहंदी, डांडिया और शिव शक्ति की पूजा भी अब संपन्न हो चुके हैं। 12 जुलाई 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी करेंगे। जिस पल का सभी को इंतजार था वो अब आ ही गया है। इसमें बॉलीवुड से लेक हॉलीवुड स्टार्स के शामिल होंगे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन