1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 10 साल से चल रहे इस सीरियल की बनेगी फिल्म, भाभी जी के साथ पर्दे पर लगेगा मस्ती का बाजार

10 साल से चल रहे इस सीरियल की बनेगी फिल्म, भाभी जी के साथ पर्दे पर लगेगा मस्ती का बाजार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 21, 2025 10:33 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 10:33 pm IST

टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' को अब फिल्म में ढाला जा रहा है। इस सीरियल की कहानी पर फिल्म बन रही है और अगले साल रिलीज होगी।

Bhabhi ji Ghar Par Hain- India TV Hindi
भाभी जी घर पर हैं Image Source : INSTAGRAM@ZEESTUDIOSOFFICIAL

10 साल से टीवी की दुनिया में तारीफें बटोरने वाले सीरियल  'भाभीजी घर पर हैं' को अब बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हो जाइये। इस लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल'भाबीजी घर पर हैं' का फिल्म रूपांतरण हो रहा है। जी हां, आपने सही पढ़ा। विभूति जी का बेमिसाल आकर्षण, तिवारी जी का खास ड्रामा, अंगूरी भाभी का मशहूर 'सही पकड़े हैं!', अनीता भाभी का सहज व्यवहार और हप्पू सिंह और सक्सेना के आई लाइक इट! का अविस्मरणीय पागलपन - ये किरदार जिन्होंने सालों से दर्शकों का मनोरंजन किया है, अब बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।

रवि किशन भी आएंगे फिल्म में नजर

रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ अब मूल कलाकारों आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर और शुभांगी अत्रे के साथ जुड़ गए हैं। निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ फिल्म की घोषणा की, जिसमें लिखा था, 'भाभीजी, जिन्होंने अब तक घर पर दर्शकों का मनोरंजन किया है, अब बड़े पर्दे पर आ रही हैं। भाभीजी घरपर हैं फन ऑन द रन 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' उन्होंने फिल्म की दो दिलचस्प तस्वीरें भी जारी कीं। जी सिनेमा और एडिट II द्वारा निर्मित 'भाबीजी घर पर हैं - फन ऑन द रन' 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सुपरहिट रहा है सीरियल

बता दें कि ये सीरियल बीते 10 साल से चल रहा है और लोगों का आज भी पसंदीदा बना हुआ है। इस सीरियल के किरदार और उनके अंदाज भी खूब वायरल रहते हैं। इसमें विभूती मिश्रा और हप्पू सिंह से लेकर मलखान और टीका के किरदारों को खूब प्यार मिला है। बुंदेली किरदार दरोगा हप्पू सिंह को इस किरदार से इतनी शोहरत मिली थी कि उनके किरदार को लेकर एक नया सीरियल भी बना है। अब इस पूरी कहानी को पर्दे पर देखने का मौका मिला है। अब फिल्म के अनाउंसमेंट से फैन्स खुश हो गए हैं। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में सफल हो पाती है या नहीं।  

ये भी पढ़ें- फिर बॉलीवुड पर गहराया ड्रग रैकेट का संसय? ओरी के बाद एक और स्टारकिड का आया नाम

फालतू समय में डायरेक्टर को चमका ऐसा आइडिया, फिल्मों से ज्यादा ब्लॉग्स ने बनाया फेमस, आज वायरल रहता है हर वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन