अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 16 अप्रैल प्रीव्यू डे पर ही फिल्म सिनेमाघरों में हाउसफुल रही और 17 अप्रैल को रिलीज के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई। प्रियदर्शन की फिल्मों की खासियत यह है कि इसमें हॉरर के साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का रहता है और 'भूत बंगला' के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले तीन दिन इसने शानदार कलेक्शन किया और अब पहले सोमवार यानी चौथे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं, पहले सोमवार को भूत बंगला ने कितना कलेक्शन किया।
'भूत बंगला' ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया?
भूत बंगला को लेकर दर्शकों के बीच पहले दिन से ही जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। खासतौर पर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी के चलते फिल्म से दर्शकों को खासी उम्मीदें थीं, जो रिलीज होने पर पूरी होती भी दिखी। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, भूत बंगला ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म की भारत में नेट कमाई 64.75 करोड़ रुपये से ज्यादा रही। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन वीक डे को देखते हुए ये आंकड़ा भी सम्मानजनक माना जा रहा है।
भूत बंगला की दिन के हिसाब से कमाई
दिन 0 (पेड प्रीव्यू): 3.75 करोड़ रुपये
दिन 1: 12.25 करोड़ रुपये
दिन 2: 19 करोड़ रुपये
दिन 3: 23 करोड़ रुपये
दिन 4: 6.75 करोड़ रुपये
कुल: 64.75 करोड़ रुपये
14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन
'भूत बंगला' को लेकर लोगों में उत्साह का एक प्रमुख कारण अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी है, जो 14 साल बाद एक साथ आए हैं। इस जोड़ी ने पहले भी कई लोकप्रिय कॉमेडी फिल्में दी हैं, और उनके एक बार फिर साथ आने से दर्शकों की उम्मीदें भी बढ़ गईं। यह फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स की एक शाखा, बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत की गई है। इसका निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने किया है।
भूत बंगला की कास्ट
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, असरानी, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार 16 अप्रैल, 2026 को इसके पेड प्रीव्यू रखे गए थे। भूत बंगला के बाद अक्षय 'हैवान', 'गोलमाल 5' और 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ेंः US में दिखाई गई 'रामायण' की 20 मिनट की फुटेज, देखकर हक्का-बक्का रह गया यूट्यूबर, बोला- 'ऑस्कर तक जाएगी'
धुरंधर 2 की आंधी में रिलीज हुई फिल्म, बजट से 20 गुना ज्यादा की कमाई, न बड़ा हीरो न हीरोइन, IMDb पर मिली 8.4 रेटिंग