1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. US में दिखाई गई 'रामायण' की 20 मिनट की फुटेज, देखकर हक्का-बक्का रह गया यूट्यूबर, बोला- 'ऑस्कर तक जाएगी'

US में दिखाई गई 'रामायण' की 20 मिनट की फुटेज, देखकर हक्का-बक्का रह गया यूट्यूबर, बोला- 'ऑस्कर तक जाएगी'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 20, 2026 10:35 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 10:35 pm IST

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। हाल ही में यूएस में आयोजित हुए एक इवेंट में 'रामायण' की 20 मिनट की फुटेज दिखाई गई, जिसे देखने के बाद एक यूट्यूबर ने तो यहां तक कह दिया है कि ये फिल्म ऑस्कर तक जाएगी।

ramayana- India TV Hindi
दिवाली 2026 में रिलीज होगा रामायण का पहला भाग। Image Source : YOUTUBE/SONY MUSIC INDIA

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है। हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है और अब इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ये फिल्म दो भागों में बन रही है। पहला भाग दिवाली 2026 को और दूसरा दिवाली 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस बीच फिल्म की 20 मिनट की फुटेज यूएस में एक इवेंट के दौरान दिखाई गई, जिसकी जानकारी एक यूट्यूबर ने दी है। यू्ट्यूबर के अनुसार, Cinemacon में नितेश तिवारी की 'रामायण' की 20 मिनट की फुटेज दिखाई गई और कुछ चुनिंदा लोगों को ये देखे का मौका मिला। ये फुटेज देखने के बाद यूट्यूबर इतना एक्साइटेड हो गया कि उसने यहां तक दावा कर दिया कि ये फिल्म ऑस्कर तक जाने वाली है।

रामायण की 20 मिनट की फुटेज देखकर खुश हुआ यूट्यूबर

'मिस्टर लाइक इट ऑर नॉट' नाम के यूट्यूबर ने लास वेगास में चल रहे सिनेमाकॉन में हुई 'रामायण' की स्क्रीनिंग पर रिएक्शन दिया और बताया कि इवेंट में फिल्म की 20 मिनट की फुटेज दिखाई गई, जो बेहद शानदार थी। यूट्यूबर के अनुसार, वो इस फुटेज को देखकर हैरान रह गया और यहां तक दावा किया कि ये ऑस्कर में कई कैटेगरी में नॉमिनेट होगी। यूट्यूबर ने आगे कहा- 'ये फिल्म एक सच्ची भव्य महागाथा और साथ ही साथ एक बेहतरीन फैंटसी कहानी दोनों हो सकती है।' इसी के साथ उन्होंने बताया कि Warner Bros. इस फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर इससे जुड़ गया है।

रामायण से जुड़ा वॉर्नर ब्रोज स्टूडियोज

यूट्यूबर ने कहा- "रामायण को अभी-अभी अमेरिका में एक बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील भी मिल गई है, जिससे इस फिल्म को दुनिया भर में एक बड़ी पहचान मिलेगी। Warner Bros. Studios अब रामायण को दुनिया भर में डिस्ट्रीब्यूट करेगा। ये बहुत बड़ी बात है। ये फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी और 4500 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। मैं उन खुशनसीब लोगों में से हूं, जिन्हें इस फिल्म की 20 मिनट की फुटेज देकने का मौका मिला। ये बहुत ही शानदार लग रही है। शानदार विजुअल्स। ये एक बड़ी इंटरनेशनल फिल्म होने वाली है। मुझे पूरा यकीन है कि ये कई कैटेगरी में एकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन हासिल करेगी।" हालांकि, अब तक फिल्म के निर्माताओं या वॉर्नर ब्रोज स्टूडियोज की ओर से डील को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।

दो भागों में रिलीज होगी रामायण

'रामायण' की बात करें तो ये फिल्म सिनेमाघरों में 2 भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा। नमित मल्होत्रा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और नितेश तिवारी निर्देशक। इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो रमबीर कपूर फिल्म में श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे। इनके अलावा रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी इस बिग बजट फिल्म का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ेंः धुरंधर 2 की आंधी में रिलीज हुई फिल्म, बजट से 20 गुना ज्यादा की कमाई, न बड़ा हीरो न हीरोइन, IMDb पर मिली 8.4 रेटिंग

Dhurandhar 2 OTT Release: ओटीटी पर दहाड़ मारने को तैयार 'धुरंधर 2', करोड़ों में हुई डील, नेटफ्लिक्स नहीं इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन