1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद BMC ने सील किया उनका घर

संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद BMC ने सील किया उनका घर

 Published : Dec 14, 2021 07:51 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 07:55 pm IST

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के बाद महीप कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। जिसके बाद बीएमसी ने अनके घर को भी सील कर दिया है।

Sanjay Kapoor- India TV Hindi
 संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद BMC ने सील किया उनका घर  Image Source : INSTAGRAM/SANJAY KAPOOR

बीएमसी ने मंगलवार को संजय कपूर की पत्नी मिहिप कपूर के जुहू स्थित घर पहुंची और इमारत को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना संक्रमित होने के बाद सोमवार को महीप कपूर भी संक्रमित पाई गईं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। महीप और संजय अपनी बेटी शनाया कपूर के साथ हीरलया अपार्टमेंट नाम की बिल्डिंग की छठी मंजिल पर रहते हैं। दंपति के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का पता लगाया जा रहा है और उनका टेस्ट किया जा रहा है और उनके आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया जाएगा।

बता दें महीप कपूर, फिल्म निर्माता करण जौहर के घर पर एक पार्टी में शामिल हुईं थी । इसके अलावा महीप कपूर जुहू, लोखंडवाला और 3 अन्य लोकेशंस पर भी अपनी फ्रेंड्स के साथ पार्टी करने गई थीं। इन सभी की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिए जांच की जाएगी। 

करीना और अमृता की बिल्डिंग को भी नगर निकाय ने उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सील कर दिया था। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, डिनर पार्टी में शामिल होने वाले चार लोगों ने अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। नगर निकाय ने पिछले एक सप्ताह में डिनर पार्टी में मौजूद मेहमानों की लिस्ट तैयार की है और उन सभी का टेस्ट किया जाएगा। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि उनमें से कुछ ने अपने स्वाब के नमूने दिए हैं।

- जय प्रकाश सिंह के इनपुट्स के साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन