1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आ गया बॉबी देओल की 2025 की पहली फिल्म का ट्रेलर, फिर खूंखार विलेन बन फैलाएंगे दहशत, अत्याचार से कांपा गांव

आ गया बॉबी देओल की 2025 की पहली फिल्म का ट्रेलर, फिर खूंखार विलेन बन फैलाएंगे दहशत, अत्याचार से कांपा गांव

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 05, 2025 08:49 pm IST,  Updated : Jan 05, 2025 08:50 pm IST

90 के दशक के टॉप हीरोज में शुमार बॉबी देओल अब भारतीय सिनेमा के टॉप विलेन बन चुके हैं। 'एनिमल' में रणबीर कपूर से दो-दो हाथ करने के बाद बॉबी देओल अब बैक टू बैक अपने खूंखार अवतार से दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं। 2025 की बॉबी देओल की पहली फिल्म 'डाकू महाराज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Bobby Deol- India TV Hindi
बॉबी देओल अब इस फिल्म में नजर आएंगे Image Source : INSTAGRAM

बॉबी देओल बॉलीवुड के साथ-साथ अब साउथ फिल्मों में भी बवाल काट रहे हैं। पहले 'एनिमल' में रणबीर कपूर, फिर 'कंगुवा' में सूर्या और अब 'डाकू महाराज' में बॉबी देओल, नंदमुरी बालकृष्ण से भिड़ेंगे और खूंखार विलेन के रोल में नजर आएंगे। डाकू महाराज में बॉबी देओल की भिड़ंत नंदमुरी बालकृष्ण से होगी, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर की खूब तारीफ हो रही है। लेकिन, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह हैं बॉबी देओल, जो एक बार फिर खूंखार लुक में दिखे।

बॉबी देओल की नई फिल्म

'डाकू महाराज' एक एक्शन फिल्म है, जिसमें साउथ सिनेमा के जाने-माने स्टार नंदमुरी बालकृष्ण एक डकैत के रोल में नजर आएंगे। उन्हें फिल्म में 'डाकू महाराज' के नाम से जाना जाता है। ट्रेलर में उन्हें एक बच्ची के साथ समय बिताते, हंसते-खेलते देखा जा सकता है, जिसके साथ वह काफी करीबी रिश्ता शेयर करते दिखते हैं। वहीं फिल्म में उर्वशी रौतेला भी हैं, जो नंदमुरी बालकृष्ण के अपोजिट दिखाई देंगी।

दबीबी-दबीबी में दिखी नंदमुरी-उर्वशी की जोड़ी

'डाकू महाराज' 12 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'दबीबी दबीबी' रिलीज हुआ था, जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण को उर्वशी रौतेला के साथ डांस करते देखा गया। इसे लेकर दोनों स्टार्स ट्रोल्स के भी निशाने पर आ गए थे। कई लोगों को उर्वशी और नंदमुरी की जोड़ी पसंद नहीं आई। वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे, जिन्हें ये गाना पसंद आया और उन्होंने गाने की तारीफ भी की।

डाकू महाराज में ये कलाकार भी नजर आएंगे

बॉबी कोली द्वारा निर्देशित डाकू महाराज की कहानी नंदमुरी बालकृष्ण द्वारा निभाए एक साहसी डकैत के इर्द-गिर्द घूमती है। एक शक्तिशाली डकैत, जो अपने विरोधियों के साथ संघर्ष करते हुए जिंदा रहने और अपना क्षेत्र स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहा है। 100 करोड़ी बजट वाली इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण, उर्वशी रौतेला और बॉबी देओल के अलावा पायल राजपूत और प्रज्ञा जायसवाल भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन