सुपरस्टार सलमान खान अपने परिवार पर जान लुटाते हैं, ये किसी से नहीं छिपा है। बात चाहे पिता सलीम खान की हो या मां सलमा खान की या फिर भाई-बहन की दबंग खान उनके लिए अपने प्यार का इजहार करने से परहेज नहीं करते। इसका उदाहरण हमें हाल ही में एक बार फिर देखने को मिला है।दरअसल, हाल ही में 'भाईजान' ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग मैच अटेंड किया था। यहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मां सलमा खान पर खूब सारा प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान किस तरह बिना रुके अपनी मां सलमा खान के गालों और नाक पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान बेटे के इस प्यार पर मां ने भी खूब लाड लड़ाया। वहीं मां पर प्यार बरसाने के बाद वीडियो में आगे सलमान खान को अपने भांजे आहिल और भांजी आयत के साथ भी मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। सालमान दोनों बच्चो के साथ स्नैक्स खाते और उनके साथ एंजाॅय करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान को इस तरह अपनी फैमली के साथ वक्त गुजारता देख फैंस उनके मुरीद हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सलमान की तारीफ कर रहे हैं।
वहीं इसके अलावा सलमान खान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बहन अर्पिता खान को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, जब अर्पिता क्रिकेट लीग मैच के बाद अपने घर जा रही थी तो इस दौरन उन्हें बाहर तक सलमान खान भी छेड़ने आए। इस दौरान दोनों भाई-बहन ने एक-दूसरे को गले लगाया। भाई-बहन के ये प्यार भी फैंस का दिल जीत रहा है।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें, तो वह जल्द ही विष्णुवर्धन की 'द बुल' में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें:
उफ्फ ये अदाएं! समांथा रुथ प्रभु के लेटेस्ट लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
बेहद क्यूट है फिल्म '12th फेल' एक्टर विक्रांत मैसी का बेटा, सामने आई पहली झलक
संपादक की पसंद