1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेहद क्यूट है फिल्म '12th फेल' एक्टर विक्रांत मैसी का बेटा, सामने आई पहली झलक

बेहद क्यूट है फिल्म '12th फेल' एक्टर विक्रांत मैसी का बेटा, सामने आई पहली झलक

 Published : Feb 24, 2024 08:22 am IST,  Updated : Feb 24, 2024 08:22 am IST

फिल्म '12th फेल' से तारीफें पा रहे एक्टर विक्रांत मैसी हाल ही में पिता बने हैं। एक्टर के घर बेटे का जन्म हुआ है। वहीं बेटे के जन्म के 16 दिन बाद विक्रांत ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने बेटे की पहली झलक शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने लाडले का नाम भी रिवील कर दिया।

Vikrant Massey-Sheetal Thakur- India TV Hindi
विक्रांत मैसी ने दिखाई बेटे की झलक Image Source : DESIGN

फिल्म '12th फेल' से इन दिनों हर तरफ सुर्खियां बटोर रहे बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी हाल ही में पिता बने हैं। एक्टर और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने इसी महीने अपने घर में बेटे का स्वागत किया था। शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। वहीं विक्रांत और शीतल के बेटे के जन्म के बाद से ही फैंस उसकी एक झलक देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में विक्रांत ने फैंस को अपने बेटे की झलक दिखा दी है। 

बेहद क्यूट है विक्रांत मैसी का बेटा

विक्रांत मैसी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शीतल ठाकुर और अपने बेटे के साथ एक बेहद प्यारी सी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शीतल गोद में अपने बेटे को लिए नजर आ रही हैं। वहीं, विक्रांत उसे बड़े ही प्यार से निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में दोनों ही न्यूली मम्मा-पापा पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं बेबी इस दौरान व्हाइट आउटफिट में दिख रहा है।हालांकि इस तस्वीर में विक्रांत के बेटे का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन उसकी एक झलक देख ही आप पता लगा सकते हैं कि उनका लाडला कितना क्यूट है। विक्रांत और शीतल दोनों ही इस तस्वीर में बेटे के साथ पोज देते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर का ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

 क्या है एक्टर के बेटे का नाम?

वहीं बेटे की पहली झलक दिखाने के साथ ही विक्रांत ने अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। विक्रांत ने एक खिलौने की तस्वीर भी शेयर की है, जिसपर उन्होंने बेटे का नाम ‘वरदान’ लिखा है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में लिखा है-‘किसी आशीर्वाद से कम नहीं… हमने उसका नाम वरदान रखा!!!’

2022 में की थी शादी

बता दें कि विक्रांत और शीतल ने लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और 18 फरवरी, 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े ने शीतल के पैतृक घर देहरादून में सादगी के साथ शादी की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह घोषणा भी की कि वे 24 सितंबर, 2023 को पैरेंट्स बनने वाली हैं। अब उन्हें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। विक्रांत और शीतल ने उनकी फेमस सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के पहले सीज़न में भी एक साथ अभिनय किया था। इसमें हरलीन सेठी भी मुख्य भूमिका में हैं।

विक्रांत का वर्कफ्रंट

 वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में वह विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए विक्रांत मैसी को काफी तारीफें भी मिली थीं। इसके साथ ही इस मूवी ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए।  

ये भी पढ़ें:

संजय लीला भंसाली की मां ने कपड़े सिलकर किया था गुजारा, अब हैं दुनिया के सबसे महंगे फिल्म सेट्स के लिए मशहूर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन