1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने तीसरे दिन कितनी छप्परफाड़ कमाई की? आंकड़ा आ गया सामने

सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने तीसरे दिन कितनी छप्परफाड़ कमाई की? आंकड़ा आ गया सामने

 Published : Nov 15, 2023 08:02 am IST,  Updated : Nov 15, 2023 08:12 am IST

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई आगे बढ़ रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। वहीं दूसरे दिन भी रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने के बाद ये मूवी तीसरे दिन भी बंपर कमाई करने में कामयाब रही है।

Salman Khan, Tiger 3- India TV Hindi
तीसरे दिन भी 'टाइगर 3' का धमाका जारी Image Source : DESIGN

सलमान खान की स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हुई थी और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।फैंस में मूवी को लेकर ऐसा क्रेज देखने को मिल रहा है कि कुछ जगहों पर ढोल नगाड़े बजाए जा रहे है। वहीं कुछ जगह तो थियेटर में आतिशबाजी भी होते देखा गया था। पहले दिन की सॉलिड ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया। वहीं अब ये मूवी तीसरे दिन भी बंपर कमाई करने में कामयाब रही है। तो आइए आपको बताते है कि सलमान खान की इस मूवी ने रिलीज के तीसरे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।

तीसरे दिन ‘टाइगर 3’ ने किए इतने कलेक्शन

सैकनिल्क के हालिया रिपोर्ट के अनुसार ‘टाइगर 3’ ने तीसरे दिन 40.05 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार ये कलेक्शन हिंदी,तेलुगु और तमिल सभी भाषाओं को मिलाकर है। वहीं ‘टाइगर 3’ ने दूसरे दिन 55.77 करोड़ की कमाई की थी। जबकि फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी।जिसमें तेलुगु में इस फिल्म ने 1.15 करोड़ कमाए थे और तमिल में फिल्म की कलेक्शन 15 लाख रुपये रहा। इसी के साथ सलमान की फिल्म ने तीन दिन में कुल 142 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

‘टाइगर 3’ की स्टार कास्ट

बता दें कि ‘टाइगर 3’ में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया है।  इनके अलावा फिल्म में रेवती और रिद्धी डोगरा सहित कईं कलाकारों ने दमदार भूमिका निभाई ह।  वहीं फिल्म में शाहरुख खान ने स्पेशल कैमियो किया है। ये फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। 

 

ये भी पढ़ें: 

रवीना टंडन ने बेटी राशा के साथ किए केदारनाथ के दर्शन, माथे पर तिलक लगाए शिव की भक्ति में डूबे दिखीं मां-बेटी

सैफ अली खान के साथ 5 सालों तक लिव-इन में रहीं करीना कपूर, बस एक वजह ने किया शादी के लिए मजबूर

बादशाह ने बताई मृणाल ठाकुर संग रिश्ते की पूरी सच्चाई, वायरल हुआ था हाथ थामे वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन