1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग अपने रिश्ते पर लगाई मोहर, न्यू ईयर पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग अपने रिश्ते पर लगाई मोहर, न्यू ईयर पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

 Published : Jan 02, 2024 07:44 pm IST,  Updated : Jan 02, 2024 07:44 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी लंबे समय से सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थी। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्तें को कंफर्म नहीं किया। लेकिन हाल ही में नए साल के मौके अदिति राव हैदरी ने एक रोमांटिक पोस्ट के जरिए सिद्धार्थ संग अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है।

Aditi Rao Hydari- India TV Hindi
अदिति ने नए साल पर सिद्धार्थ संग रिश्ता किया कंफर्म Image Source : INSTAGRAM

'रॉकस्टार' 'मर्डर 3', 'फितूर', और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में अपनी अदाओं से सबको घायल करने वाली अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इस वक्त अपनी लव-लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, लंबे वक्त से अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों अकसर साथ में तस्वीरें शेयर करते दिखते थे। लेकिन दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की। लेकिन अब नए साल के मौके पर अदिति ने फैंस को एक रोमांटिक पोस्ट के जरिए सिद्धार्थ संग अपने रिलेशनशिप का कन्फर्मेशन दे दिया है। 

अदिति ने सिद्धार्थ संग अपने रिश्ते पर लगाई मोहर

जी हां, हाल ही में नए साल के खास मौके पर अदिति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिध्दार्थ के साथ एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर दोनों के रोमांटिक गेटवे की लग रही है। इस फोटो शेयर करते हुए अदिति ने कैप्शन में लिखा, 'खुश, धन्य और आभारी। जादुई खुशी, प्यार, हंसी, यूनिकॉर्न और फेयरी डस्ट के लिए। आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं।' अदिति के इस फोटो के शेयर करने के बाद फैंस लगातार उनके इस पोस्ट पर काॅमेंट कर उनके और सिद्धार्थ के रिलेशनशिप के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर काॅमेंट करते हुए लिखा है- 'तो यह ऑफिशियल हो गया।' एक ने लिखा है- 'बढ़िया पंसद है आपकी।' वहीं कुछ लोगों ने इस जोड़ी को बेस्ट बताया है।

अदिति राव की पहली शादी

बता दें कि अदिति राव ने 21 साल की उम्र में सत्यदीप मिश्रा से शादी थी। वह एक सिविल सर्वेंट और वकील थे। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 17 साल की थीं, तभी उन्हें डेट करने लगी थीं। हालांकि 2023 के एक इंटरव्यू में अदिति ने बताया था कि वह सत्यदीप से अलग हो चुकी हैं। वही सत्यदीप से अलग होने के बाद एक्ट्रेस की लाइफ में एक बार फिर प्यार का फूल खिला है। पिछले दो साल से एक्ट्रेस जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है। हालांकि, अब जाकर दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया है। 

ये भी पढ़ें:

'ममूटी' का नया लुक काट रहा है बवाल, 'ब्रह्मयुगम' के नए पोस्टर में एक्टर का खतरनाक रूप देख डर जाएंगे आप

ब्रेकअप के सालों बाद अपनी एक्स के साथ दिखे 'मोहब्बतें' फेम एक्टर उदय चोपड़ा, न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए वायरल हुई तस्वीरें

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन