1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bollywood Celebs Diwali 2022: शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, इन सेलिब्रिटीज ने दिवाली पर फैंस को दी बधाई

Bollywood Celebs Diwali 2022: शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, इन सेलिब्रिटीज ने दिवाली पर फैंस को दी बधाई

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Oct 24, 2022 07:03 pm IST,  Updated : Oct 24, 2022 07:03 pm IST

Bollywood Celebs Diwali 2022: बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और मैसेज शेयर कर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

Bollywood Celebs Diwali 2022- India TV Hindi
Bollywood Celebs Diwali 2022 Image Source : OFFICIAL ACCOUNTS

Bollywood Celebs Diwali 2022: पूरे देश में आज दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम हो या खास हर कोई इस त्योहार के सेलिब्रेशन में डूबा हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें और मैसेज शेयर कर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी। आइए जानते हैं किस सितारे ने क्या पोस्ट किया।

शाहरुख खान ने फैन्स को दी दिवाली की शुभकामनाएं

दिवाली के एक दिन पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी 20 मैच जीता। इस मौके पर शाहरुख खान ने टीम को बधाई दी और कहा कि दिवाली का जश्न जल्दी शुरू हो गया है।

दिवाली पार्टी में शामिल हुए शाहरुख खान

मुंबई में अपने दोस्त द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में शाहरुख खान शामिल हुए।  पपराजी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में, शाहरुख को पार्टी में जाते हुए देखा जा सकता है। 

अमिताभ बच्चन ने फैन्स को दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमिताभ बच्चन ने दिवाली के मौके पर अपने प्रशंसकों को बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। बता दें कि 'केबीसी 14' के सेट पर शूटिंग के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी।

दीपिका पादुकोण ने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने दिवाली के मौके पर अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैन्स को शुभकामनाएं दीं।

प्रियंका चोपड़ा ने फैन्स को दी दिवाली की शुभकामनाएं

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने दिवाली के मौके पर फैन्स को विश किया। 

जूनियर एनटीआर ने प्रशंसकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

'आरआरआर' स्टार जूनियर एनटीआर ने दिवाली के अवसर पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने प्रियजनों के साथ एक प्यारी सी शुभकामनाएं साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

कमल हासन ने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

'विक्रम' अभिनेता कमल हासन ने दिवाली के मौके पर फैन्स को शुभकामनाएं दी हैं। 

आलिया भट्ट ने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री ने लिखा, 'आपका घर हमेशा प्यार, खुशी और समृद्धि से भरा रहे।'

करीना कपूर खान की दिवाली पार्टी की तस्वीरें

सोहा अली खान ने भाभी करीना कपूर खान की दिवाली पार्टी से कुछ तस्वीरें साझा कीं।

शिल्पा शेट्टी ने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

शिल्पा शेट्टी ने अपने दो बच्चों के साथ रंगोली बनाते हुए खुद का एक वीडियो साझा किया और फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

सोनू सूद ने फैन्स को दी दिवाली की शुभकामनाएं

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

इलियाना डिक्रूज ने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर कर अपने सभी फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

कैटरीना कैफ के दिवाली लुक पर विक्की कौशल ने किया कमेंट 

कैटरीना कैफ ने हाल ही में एक दिवाली पार्टी में शानदार ब्लैक साड़ी पहनकर सुर्खियां बटोरीं। विक्की कौशल ने अपनी पत्नी के लुक पर प्यार बरसाया और उन्हें 'स्टनर' कहा।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन