1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के 65वें जन्मदिन पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान और जैकलीन ने दी बधाई

इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के 65वें जन्मदिन पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान और जैकलीन ने दी बधाई

 Published : Feb 18, 2022 05:21 pm IST,  Updated : Feb 18, 2022 06:19 pm IST

रजत शर्मा 'आप की अदालत' को होस्ट करते हैं। इस शो में देश की तमाम फिल्मी और राजनीतिक हस्तियां गेस्ट के तौर पर शामिल हो चुकी हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी इस शो में शिरकत कर चुके हैं।

Rajat Sharma and Salman Khan- India TV Hindi
इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा और सुपरस्टार सलमान खान Image Source : INDIA TV

Highlights

  • इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा का 65 वां जन्मदिन
  • जन्मदिन के मौके पर इंडिया टीवी और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा का बदला लुक
  • सलमान खान ने देखिए जन्मदिन पर क्या लिखा है

इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा का आज 65वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया पर सलमान खान ने रजत शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक शर्मा जी, बर्थ डे पर इंडिया टीवी का न्यू लुक, आपका न्यू लुक। दोनों के लिए मुबारकबाद!"

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस ने इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के जन्मदिन पर लिखा है, "जन्मदिन की शुभकामनाएं रजत शर्मा जी। लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करती हूं। साथ ही न्यू लुक के लिए दिल से शुभकामनाएं और बधाईयां।"

रजत शर्मा को साल 2015 में पद्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। रजत शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा रामजस स्कूल, करोल बाग से की। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से की और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हो गए। साल 1997 में उन्होंने पत्रकार रितु धवन से शादी की।

रजत शर्मा मशहूर शो 'आप की अदालत' को होस्ट करते हैं। इस शो में देश की तमाम फिल्मी और राजनीतिक हस्तियां गेस्ट बनकर शामिल हो चुकी हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी इस शो में शिरकत कर चुके हैं।

'आप की अदालत' ने भारत के टेलीविजन न्यूज के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो का रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो आज भी चल रहा है। रजत शर्मा इंडिया टीवी पर प्राइम टाइम शो 'आज की बात' भी होस्ट करते हैं।

यहां देखें 'आप की अदालत' में सलमान खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन