Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बोनी कपूर की वो आदत, जिसे छुड़ाने के लिए श्रीदेवी ने उठाया था खतरनाक कदम, खतरे में डाल दी थी अपनी जान

बोनी कपूर की वो आदत, जिसे छुड़ाने के लिए श्रीदेवी ने उठाया था खतरनाक कदम, खतरे में डाल दी थी अपनी जान

Written By: Priya Shukla Published : Nov 11, 2024 06:00 am IST, Updated : Nov 11, 2024 06:00 am IST

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर का आज जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और कई एक्टर्स को स्टार बनाया। लेकिन, क्या आप बोनी कपूर की उस आदत के बारे में जानते हैं, जिसे छुड़ाने के लिए श्रीदेवी ने अपनी जान खतरे में डाल दी थी।

Boney Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM बोनी कपूर ने 1996 में की थी श्रीदेवी से शादी।

बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर बोनी कपूर को कौन नहीं जानता। बोनी कपूर बॉलीवुड के सफल फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, जिन्होंने मिस्टर इंडिया से लेकर जुदाई, वॉन्टेड, नौ एंट्री और मॉम जैसी फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। आज बोनी कपूर का जन्मदिन है। दिग्गज फिल्म निर्माता आज अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बोनी कपूर ने भले ही पर्दे के पीछे रहते हुए काम किया, लेकिन वह हमेशा लाइमलाइट में छाए रहे। खासतौर पर उनकी पर्सनल लाइफ में मची उथल-पुथल के चलते वह अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बने रहे।

बोनी कपूर की पर्सनल लाइफ

बोनी कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका जन्म 11 नवंबर 1955 को जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर के घर हुआ। बोनी कपूर अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान थे और अनिल कपूर, संजय कपूर, रीना कपूर उनके भाई-बहन। बोनी कपूर ने पहले मोना शौरी कपूर से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए, लेकिन शादीशुदा और दो बच्चों के पिता बोनी की जिंदगी में तभी श्रीदेवी की एंट्री हुई।

मोना शौरी से तलाक के बाद की थी श्रीदेवी से शादी

बोनी कपूर श्रीदेवी के प्यार में पड़ गए और उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी को तलाक दे दिया और 1996 में श्रीदेवी से शादी कर ली। बोनी कपूर और श्रीदेवी की दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हुईं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी भी कम चर्चित नहीं है। आज बोनी कपूर का जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको उनसे और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं। ये किस्सा बोनी कपूर की उस आदत से जुड़ा है, जिसके चलते श्रीदेवी ने अपनी जान खतरे में डाल दी थी।

बोनी कपूर की आदत से बेटियां भी थीं परेशान

बोनी कपूर की इस आदत से उनकी पत्नी श्रीदेवी ही नहीं बल्कि उनकी बेटी जान्हवी कपूर भी परेशान थीं। बोनी की इस आदत को छुड़ाने के लिए श्रीदेवी ने क्या किया आइए जानते हैं। दरअसल, बोनी कपूर को सिगरेट पीने की आदत थी, जिससे श्रीदेवी काफी परेशान थीं। इसके बारे में जाह्नवी कपूर ने बताया था। जाह्नवी ने बताया था कि ‘एक बार बोनी कपूर की नशे की लत के चलते श्रीदेवी ने अपनी जान जोखिम में डाल ली थी। कई साल पहले उन्हें सिगरेट की ऐसी आदत थी कि वो छोड़ नहीं पा रहे थे। श्रीदेवी और जान्हवी उनकी इस आदत से परेशान हो चुके थे। खुशी और जान्हवी तो अलग-अलग तरीका अपना चुकी थीं कि पिता को इस आदत से छुटकारा दिला सकें, लेकिन कुछ काम नहीं आया।’

Boney Kapoor
Image Source : INSTAGRAMबोनी कपूर का आज जन्मदिन है।

श्रीदेवी ने अपनाया था ये तरीका

जाह्नवी ने अपनी बातचीत में कहा था- ‘जब कोई तरीका काम नहीं आया तो मां ने वेजी फूड खाना शुरू कर दिया। दरअसल, डॉक्टर्स ने मां को नॉनवेज खाने की सलाह दी थी क्योंकि वो बहुत कमजोर हो गई थीं। लेकिन, उन्होंने लगातार वेजीटेरियन खाना खाना जारी रखा ताकि पापा सिगरेट पीना बंद कर दें। पापा, मां से रिक्वेस्ट करते रहे लेकिन वो नहीं मानीं। उस समय तो पापा ने सिगरेट पीना नहीं छोड़ा, लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने इये लत छोड़ दी।’

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement