1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection: 16वें दिन भी 'दृश्यम 2' ने मचाया धमाल, 'भेड़िया' का नहीं चला जादू

Box Office Collection: 16वें दिन भी 'दृश्यम 2' ने मचाया धमाल, 'भेड़िया' का नहीं चला जादू

 Published : Dec 04, 2022 11:35 am IST,  Updated : Dec 04, 2022 11:35 am IST

Box Office Collection: वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' और अजय देवगन की 'दृश्यम 2' का बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। वहीं हाल ही में 'एन एक्शन हीरो' भी रिलीज हुई है। लेकिन 'एन एक्शन हीरो' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रही है।

twitter- India TV Hindi
Box Office Collection Image Source : TWITTER

Box Office Collection: वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर 'भेड़िया' 25 नवंबर को रिलीज हुई है। लोगों को इस फिल्म का वीएफएक्स काफी पसंद आया। लेकिन इस फिल्म की स्टोरी ने फैंस का दिल नहीं जीता। फिल्म में वरुण ने भास्कर शर्मा का किरदार निभाया है, जो एक कांट्रेक्टर है। वहीं 'दृश्यम 2' का जलवा 16वें दिन भी बरकरार है। 

अजय देवगन की इस फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन पूरे हो चुके हैं। बता दें 16वें दिन भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 'दृश्यम 2' ने 16वें दिन आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 175.93 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एन एक्शन हीरो' और 'भेड़िया' को भी पीछे कर दिया है। वहीं 'भेड़िया' को भी रिलीज हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है। इस फिल्म ने अभी तक कुल बिजनेस अब 39.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 

An Action Hero Day 2: औंधे मुंह गिरी आयुष्मान की 'एन एक्शन हीरो', जानिए दूसरे दिन कैसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'भेड़िया' का अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन शुक्रवार (25 नवंबर 2022) - 6.75 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन शनिवार (26 नवंबर 2022)- 9.25 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन रविवार (27 नवंबर 2022)- 10.25 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन सोमवार (28 नवंबर 2022)- 3.25 करोड़ रुपये
  • पांचवा दिन मंगलवार (29 नवंबर 2022)- 3.25 करोड़ रुपये
  • छठा दिन बुधवार (30 नवंबर 2022) - 2.60 करोड़ रुपये
  • सांतवा दिन गुरुवार (1 दिसंबर 2022)- 2.25 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन, शुक्रवार (2 दिसम्बर 2022)- 1.75 करोड़ रुपये
  • कुल कमाई -39.60 करोड़ रुपये

TikTok Star Dies: 21 साल की टिक-टॉक स्टार का निधन, पैरेंट्स ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

'दृश्यम 2' हर दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

  • पहला दिन (18 नवंबर 2022)- 15.38 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन (19 नवंबर 2022)- 21 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन (20 नवंबर 2022)- 26.50 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन (21 नवंबर 2022)- 11.75 करोड़ रुपये
  • पांचवा दिन (22 नवंबर 2022)- 10.50 करोड़ रुपये
  • छठा दिन (23 नवंबर 2022)- 9.50 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन (24 नवंबर 2022)- 8.60 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन (25 नवंबर 2022)- 7.50 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन (26 नवंबर 2022)- 14 करोड़ रुपये
  • दसवां दिन (27 नवंबर 2022)- 17 करोड़ रुपये
  • ग्यारहवां दिन (28 नवंबर 2022)- 5.25 करोड़ रुपये
  • बारहवां दिन (29 नवंबर 2022)- 5.25 करोड़ रुपये
  • तेरवां दिन (30 नवंबर 2022)- 4.50 करोड़ रुपये
  • 14वां दिन (1 दिसंबर 2022) - 4.25 करोड़ रुपये
  • 15वां दिन (2 दिसंबर 2022)- 4.00 करोड़ रुपये
  • 16वें दिन (3 दिसंबर 2022)-8.00 करोड़ रुपये
  • कुल कमाई- 175.93 करोड़ रुपये

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन