1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यहां मां-पापा हुए राजी वहां सोनाक्षी ने मनाया जश्न, हाथ पर सजाई जहीर के नाम की मेंहदी और दुल्हन सा सजा 'रामायण'

यहां मां-पापा हुए राजी वहां सोनाक्षी ने मनाया जश्न, हाथ पर सजाई जहीर के नाम की मेंहदी और दुल्हन सा सजा 'रामायण'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 22, 2024 08:55 am IST,  Updated : Jun 22, 2024 08:55 am IST

जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा की शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा का जुहू स्थित बंगला 'रामायण' दुल्हन की तरह से सज गया है। जहां शादी का जश्न इस समय बांद्रा में चल रहा है, वहीं सोनाक्षी के बहुमंजिला घर की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

sonakshi sinha- India TV Hindi
सोनाक्षी की शादी के लिए सजा शत्रुघ्न सिन्हा का घर। Image Source : INSTAGRAM

सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल से अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री के पिता और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिंह, जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी की इंटरफेथ शादी के लिए राजी हो गए हैं। 7 साल की डेटिंग के बाद जहीर और सोनाक्षी अपने इस रिश्ते को नया नाम देने के लिए बिलकुल तैयार हैं। गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ सोनाक्षी के होने वाले ससुराल यानी जहीर इकबाल के घर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह जहीर और उनके पिता इकबाल रतनसी के साथ पोज देते नजर आए थे। मां-पापा की रजामंदी मिलने के बाद लगता है सोनाक्षी की खुशी दोगुनी हो गई है। सोनाक्षी ने अपने होने वाले शौहर जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी भी हाथ में सजा ली है और इस शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा का घर 'रामायणा' भी दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गया है।

सोनाक्षी-जहीर की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में जहां सोनाक्षी और जहीर साथ नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ और फोटोज भी सामने आई हैं, जिनमें सोनाक्षी-जहीर के साथ दोनों के माता पिता यानी शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा और इकबाल रतनसी नजर आ रहे हैं। फोटो में सोनाक्षी को सेल्फी क्लिक करते देखा जा सकता है। वहीं अन्य तस्वीरों में सोनाक्षी होने वाले शौहर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी-जहीर की मेहंदी सेरेमनी की फोटो

जहीर-सोनाक्षी के दोस्त जफर अली मुंशी ने सोशल मीडिया पर कपल के मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं,  जिसमें जहीर-सोनाक्षी को अपने करीबी दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाते देखा जा सकता है। फोटो में जहीर-सोनाक्षी की खुशी साफ देखी जा सकती है।  इस दौरान, सोनाक्षी रेड ब्राउन कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं, जबकि जहीर फ्लोरल प्रिंट कुर्ता-पजामा में दिखाई दे रहे हैं। कपल के दोस्त ने  इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा, 'बहुत उत्साहित हूं और सोनाक्षी अब ऑफिशियली बैंडस्टैंड बिल्डिंग ए कबीले में शामिल हो गई है।'

सोनाक्षी की शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने सजाया घर

बता दें, गुरुवार रात शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ होने वाले समधीके घर पहुंचे थे। मुलाकात से लौटने के बाद दिग्गज अभिनेता ने अपने मुंबई स्थित बंगले रामायण को भी सजा दिया है। अभिनेता का घर उनकी इकलौती बेटी की शादी के पूरी तरह सज चुका है। यही नहीं, हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी कबूल किया कि इस रिश्ते को शुरुआत में उनके परिवार में तनाव था, लेकिन अब सब ठीक हो चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन