1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत की देशभक्ति पर उठे सवाल, हाथ से निकल जाएगी फौजियों पर बनी ये फिल्म? सनी देओल के साथ शेयर की स्क्रीन

दिलजीत की देशभक्ति पर उठे सवाल, हाथ से निकल जाएगी फौजियों पर बनी ये फिल्म? सनी देओल के साथ शेयर की स्क्रीन

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 26, 2025 12:57 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 12:58 pm IST

दिलजीत दोसांझ की 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कास्ट करने का मामला बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही आलोचना के बीच अब लोगों ने दिलजीत को बॉर्डर-2 से बाहर करने की भी मांग शुरू कर दी है।

Diljit Dosanjh- India TV Hindi
दिलजीत दोसांझ Image Source : INSTAGRAM

दिलजीत दोसांझ बीते दिनों अपने इंडिया टूर के दौरान शोहरत के खास मुकाम पर थे और हजारों लोग उनके दीवाने थे। लेकिन अब बीते कुछ दिनों से इस शोहरत का मुकाम झुकता नजर आ रहा है और लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर विवादों में हैं। दिलजीत स्टारर ये फिल्म अब भारत में रिलीज नहीं हो रही है लेकिन विदेशों में इसे कल यानी 27 जून को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। ऐसे  दिलजीत की देशभक्ति सवालों के घेरे में हैं और लोगों ने अब एक और बड़ी फिल्म से उन्हें निकालने की मांग उठाना शुरू कर दिया है। फैजियों पर बनी इस फिल्म में दिलजीत को कास्ट किया गया था और सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है 'बॉर्डर-2'। इसमें सनी देओल ने लीड रोल निभाया है और कुछ दूसरे सितारे भी नजर आएंगे। जिनमें से वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकारों को कास्ट किया गया है। 

सवालों के घेरे में दिलजीत की देशभक्ति

दरअसल दिलजीत की फिल्म को लेकर बीते दिनों से खूब आलोचना हो रही है। इस आलोचना को लेकर दिलजीत ने हाल ही में बयान दिया था कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग काफी पहले कर ली थी। जब उन्होंने इसकी शूटिंग की थी तब ऐसा माहौल नहीं था। दिलजीत ने यहां तक कहा था कि इसमें मेकर्स का पैसा लगा है तो हमारे हाथ में चीजें नहीं होतीं। दिलजीत के इस बयान के बाद लोग और भड़क गए। लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब लताड़ लगाई और दिलजीत की देशभक्ति भी सवालों के घेरे में आ गई। साथ ही लोगों ने दिलजीत का अपनी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज करने को लेकर भी निराशाजनक फैसला बताया। 

बॉर्डर-2 से बाहर निकालने की मांग

अब ये मामला लगातार बढ़ता जा रहा है और लोगों ने दिलजीत को फौजियों पर बनी देशभक्ति से भरी फिल्म बॉर्डर-2 से बाहर निकालने की मांग की है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि दिलजीत को बॉर्डर-2 से निकाल देना चाहिए। बता दें कि बॉर्डर-2 को डायरेक्ट अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसकी कहानी निधि दत्ता ने लिखी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और रश्मिका मंदाना समेत कई स्टार नजर आने वाले हैं। ये फिल्म फौजियों की जिंदगी पर बनी है और साल 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल रहने वाली है। इसकी शूटिंग चल रही है और इसी बीच लोग दिलजीत को इस फिल्म से निकालने की मांग कर रहे है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन