1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. याद है छावा के 'अकबर'? भूमि पेडनेकर के साथ दिए इंटीमेट सीन्स, अनुष्का शर्मा के रहे हीरो, कौन हैं ये धांसू एक्टर

याद है छावा के 'अकबर'? भूमि पेडनेकर के साथ दिए इंटीमेट सीन्स, अनुष्का शर्मा के रहे हीरो, कौन हैं ये धांसू एक्टर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 06, 2025 10:10 am IST,  Updated : Mar 06, 2025 10:10 am IST

छावा में अकबर का किरदार निभाने वाले एक्टर नील भूपलाम अब तक कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। नील ने भूमि पेडनेकर के साथ भी इंटीमेट सीन्स किए हैं और अनुष्का के भी हीरो रहे हैं।

Niel Bhooplam- India TV Hindi
नील भूपलाम Image Source : INSTAGRAM

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' बीते महीने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है और इस साल की अब तक की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म बन गई है। छावा फिल्म के एक्टर्स के लिए भी ये फिल्म लकी साबित हुई है। लेकिन छावा में शहजादे अकबर का किरदार निभाने वाले एक्टर नील चंद्रमोहन भूपलाम की भी खूब तारीफ हो रही है। नील भोपलाम एक धांसू एक्टर हैं और कई बेहतरीन किरदार को पर्दे पर उकेर चुके हैं। नील ने भूमि पेडनेकर के साथ भी इंटीमेट सीन्स वाली एक फिल्म में काम किया था और अनुष्का शर्मा के भी ऑनस्क्रीन हीरो रहे हैं। 

कई फिल्मों में निभाए बेहतरीन किरदार

अपनी दमदार एक्टिंग और गहरे एक्सप्रेशन के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर नील भूपलाम अब तक 35 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। हाल ही में छावा में अकबर का किरदार निभाकर तारीफें बटोर रहे हैं। नील भूपलाम ने साल 2006 में आई फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद लगातार फिल्मों में काम करते रहे। नील ने ऑफशोर नाम की फिल्म करने के बाद ब्रिट्ज नाम के टीवी सीरियल में भी काम किया। इसके साथ ही कई शॉर्ट फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'नोवन किल्ड जसिका' में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। 

अनुष्का शर्मा के रहे ऑनस्क्रीन हीरो

नील भूपलाम कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' में भी बेहतरीन किरदार निभाया था। नूल ने अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म एनएच-10 में भी बतौर हीरो काम किया था। इस फिल्म में नील ने अनुष्का शर्मा के हीरो का किरदार निभाया था। इसके बाद नील साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म कालाकांडी में काम किया था। इस फिल्म में नील ने सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। साल 2018 में ही रिलीज हुई फिल्म लस्ट स्टोरी में भी नील अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में नील ने भूमि के साथ ऑनस्क्रीन इंटिमेट सीन्स भी प्ले किए थे। 

छावा में निभाया शहजादे अकबर का किरदार

नील भूपलाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जिन्हें लीड और साइड रोल्स को प्ले करने में कोई दिक्कत नहीं होती। नील ने बतौर हीरो भी कई किरदारों में जान फूंकी है। साथ ही कई बड़ी फिल्मों में छोटे किरदारों को पर्दे पर उकेरते हुए कमाल की एक्टिंग दिखाई है। छावा में नील का छोटा किरदार था लेकिन काफी असरदार था। नील ने छावा में शहजादे अकबर का रोल निभाया था। नील की इस किरदार में एक्टिंग की काफी तारीफें भी हुई थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन