1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'स्त्री 2' ने विक्की कौशल के फैंस को दिया सरप्राइज, फिल्म के साथ आया 'छावा' का टीजर, उड़े फैंस के होश

'स्त्री 2' ने विक्की कौशल के फैंस को दिया सरप्राइज, फिल्म के साथ आया 'छावा' का टीजर, उड़े फैंस के होश

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 15, 2024 01:26 pm IST,  Updated : Aug 15, 2024 01:26 pm IST

विक्की कौशल पिछले दिनों अपनी रोमांटिक-कॉमेडी 'बैड न्यूज' को लेकर सुर्खियों में थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब अभिनेता एक बार फिर दर्शकों के बीच छाने को तैयार हैं।

chhava teaser- India TV Hindi
स्त्री 2 के साथ दिखाया गया विक्की कौशल की छावा का टीजर Image Source : INSTAGRAM

विक्की कौशल के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'छावा' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की विक्की एक दम अलग अंदाज में दिखाई देने वाले हैं और इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक टीजर ने कर दी है। विक्की कौशल स्टारर 'छावा' का टीजर 'स्त्री 2' के प्रीमियर के साथ दिखाया गया, जिसे लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर देखते ही देखते यह टीजर जंगल में आग की तरह फैलने लगा। बस फिर क्या था, जैसे ही विक्की के फैंस तक 'छावा' का टीजर पहुंचा, फैंस इसे लेकर उत्साहित हो उठे।

संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे विक्की

मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म की पहली झलक जारी करके विक्की कौशल के फैंस को खुश कर दिया है। छावा के टीजर में विक्की कौशल अलग एनर्जी और अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। अपकमिंग फिल्म में विक्की छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की शक्तिशाली भूमिका निभाते दिखाई देंगे। जारी किए गे टीजर में संभाजी महाराज बने विक्की कौशल को अकेले ही सैकड़ों सैनिकों से लड़ते देखा जा सकता है। दूसरी तरफ उन पर हर तरफ से हमला हो रहा है। 

छावा के टीजर में छाए विक्की कौशल

टीजर में विक्की लंबी दाढ़ी, माथे पर टीका और लंबे बालों में मराठा योद्धा के लुक में नजर आ रहे हैं। इससे पहले रणवीर सिंह ने 'बाजीराव मस्तानी' में मराठा योद्धा बने दिखाई दिए थे। विक्की अपने अभिनय से हमेशा ही फैंस को खुश करने में कामयाब रहे हैं और इस बार तो फिल्म का टीजर ही हर तरफ छा गया है। छावा में विक्की कौशल छत्रपति सभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे और इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी।

6 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

रश्मिका मंदाना 'छावा' में संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई भोसले की भूमिका में होंगी। इन दोनों के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसे लेकर विक्की के फैंस काफी उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन