1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वायरल हो रहा इस बाॅलीवुड एक्ट्रेस के बचपन का वीडियो, क्या आपने पहचाना?

वायरल हो रहा इस बाॅलीवुड एक्ट्रेस के बचपन का वीडियो, क्या आपने पहचाना?

 Published : Dec 18, 2023 01:52 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 01:52 pm IST

सोशल मीडिया पर इस वक्त बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की बचपन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वो कौन हैं, क्या आप इस वीडियो को देखकर एक्ट्रेस का नाम बता सकते हैं?

Ananya Panday- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस अभिनेत्री के बचपन का वीडियो Image Source : DESIGN

बॉलीवुड स्टार्स अपने स्टाइल, खूबसूरती और अदाओं से लाखों करोंड़ो लोगों के दिलों पर राज करते हैं। फैंस अपने पंसदीदा स्टार्स को इतना पसंद करते हैं कि उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन क्या आप अपने पंसदीदा स्टार्स के बचपन की वीडियो को देखकर उन्हें पहचान सकते हैं? आज हम आपके लिए एक एक्ट्रेस की बचपन का एक वीडियो लेकर आए है जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखकर आप एक्ट्रेस को यकीनन पहचान नहीं पाएंगे। 

इस वीडियो में दिखने वाली बच्ची है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी सी बच्ची दिख रही है, जो पिंक कलर काड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। इस क्लिप में बच्ची को मंकी वाली कविता सुनाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों का सिर चकरा जाएगा। पहले तो हम भी इस वीडियो को देखकर अंदाजा नहीं लगा पाए, और सोच में पड़ गए कि आखिर ये एक्ट्रेस हैं कौन? लेकिन जब हमने इस वीडियो को गौर से देखने की कोशिश की तो पता चला कि ये कोई और नहीं बल्कि ये बॅालीवुड की क्यूट एक्ट्रेस अनन्या पांडे है। अनन्या पांडे का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं और वो उनकी तारीफें करते हुए नहीं थक रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को खुद अनन्या पांडे ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। जिसपर फैंस जमकर काॅमेंट और लाइक भेज रहे हैं। 

अनन्या पांडे  का वर्कफ्रंट

वहीं अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो जल्द ही फिल्म 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव के साथ नजर आने वाली हैं। अनन्या पांडे की ये फिल्म 25 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। अभी हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था,जिसे फैंस का बेशुमार प्यार मिला। 

ये भी पढ़ें:

Video: पल्लवी प्रशांत ने 'बिग बॉस तेलुगु 7' का जीता खिताब तो बौखलाए अमरदीप के फैंस, दोनों गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट

हार्ट अटैक से एक और मशहूर एक्टर का हुआ निधन, चल रहा था डेंगू का इलाज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन